'आपकी टोन ठीक नहीं...बाॅडी लैंग्वेज समझती हूं...', जया बच्चन के बिगड़े बोल; भड़के सभापति जगदीप धनखड़

Budget Session 2024: संसद के बजट सत्र के दौरान राज्यसभा में एक बार फिर सभापति जगदीप धनखड़ सांसद जया बच्चन पर भड़क गए। जया बच्चन ने कहा कि मैं एक कलाकार हूं और बाॅडी लैंग्वेज समझती हूं।

Jaya Bachchan on Vice President Jagdeep Dhankhar

जया बच्चन और सभापति जगदीप धनखड़

Jaya Bachchan on Vice President Jagdeep Dhankhar: संसद के बजट सत्र में राज्यसभा की कार्यवाही के दौरान एक बार फिर सभापति जगदीप धनखड़ एक बार फिर नाराज हो गए। कार्यवाही के दौरान सपा की सांसद जया बच्चन ने सभापति की टोन पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मैं एक कलाकार हूं, बाॅडी लैंग्वेज समझती हूं। मुझे माफ करिएगा लेकिन आपकी टोन ठीक नहीं है। जया बच्चन के इतना कहते ही सभापति भड़क गए। इसके बाद राज्यसभा में जोरदार हंगामा हुआ और विपक्ष ने वाॅक आउट कर दिया।

विज्ञापन

विपक्ष के लोग ड्यूटी से भाग रहे हैं

सभापति ने कहा कि सीनियर मेंबर चेयर को नीचा दिखा रही हैं। मेरे पास अपनी स्क्रिप्ट है। इसके बाद विपक्ष के सांसद सदन से नारेबाजी करते हुए सदन के बाहर चले गए। विपक्षी सांसदों ने इस दौरान दादागिरी नहीं चलेगी जैसे नारे लगाए। सभापति ने कहा कि विपक्ष के लोग अपनी ड्यूटी से भाग रहे हैं। इस दौरान सभापति ने इमरजेंसी और भारत छोड़ो आंदोलन का जिक्र किया और विपक्ष पर सवाल उठाए।

विज्ञापन

विज्ञापन

विश्व हमें पहचान रहा है

राज्यसभा में आज सभापति ने भारत छोड़ो आंदोलन का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि आज ये लोग संसद छोड़ गए। विश्व हमें पहचान रहा है। जनता विकास देख रही है और हम लोग विकास की यात्रा पर है। उन्होंने कहा कि भारत एक शांतिपूर्ण देश है। वहीं कुछ लोग पड़ोसी देश का उदाहरण दे रहे हैं।

पूरा देश आपके साथ खड़ा है- जेपी नड्डा

इस घटना के बाद नेता सदन जेपी नड्डा ने कहा कि सत्ताधारी दल ही नहीं पूरा देश आपके साथ खड़ा है। जिस प्रकार का व्यवहार किया गया है वह अशोभनीय और गैरजिम्मेदाराना है। विपक्ष के लोग पार्टी का विरोध करते-करते देश का विरोध करने लग गए हैं। अब क्षेत्रीय पार्टियों का एजेंडा देश को कमजोर करने का हो गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ