Japan airport two planes collided on runway Accident: जापान में एयरपोर्ट पर लैंड करते समय दो विमान एकदूसरे से टकरा गए। यहां एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। कोरियाई एयर और कैथे पैसिफिक विमान स्थानीय समय के मुताबिक शाम 5.30 बजे होक्काइडो के न्यू चिटोज़ हवाई अड्डे पर टकरा गए। बता दें कि होक्काइडो जापान का उत्तरी द्वीप है। टक्कर के बाद दोनों विमानों को नुकसान हुआ है। हादसा 16 जनवरी मंगलवार को हुआ। न्यू चिटोज़ एयरपोर्ट पर कोरियाई एयरलाइन्स का विमान कैथे पैसिफिक एयरवेज के विमान से टकरा गया।
कोई यात्री नहीं था सवार
द सन की एक रिपोर्ट में अग्निशमन विभाग के हवाले से बताया गया है कि कैथे पैसिफिक विमान सड़क पर खड़ा था, तभी कोरियाई एयर के एक चलते विमान ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के समय विमान में कोई यात्री सवार नहीं थे। ब्रॉडकास्टर एनएचके के मुताबिक कैथे पैसिफिक ने इसकी पुष्टि की है। साप्पोरो से हांगकांग के लिए उनकी फ्लाइड CX583 थी।
ये भी पढ़ें-क्या है NHAI की ‘एक वाहन, एक फास्टैग’ पहल, जानें लें KYC अपडेट करने का तरीका
15 दिन में दूसरा प्लेन हादसा
वीडियो फुटेज में दिखाई दे रहा है कि कैथे पैसिफिक के विमान में टक्कर की वजह से एक बड़ा छेद हो गया। वहीं कोरियाई एयर के विमान की पंख टूट गई। बता दें कि पिछले 15 दिन के अंदर जापान में यह दूसरी प्लेन दुर्घटना है। रनवे पर विमानों के टकराने से अफरातफरी का माहौल हो गया।
बता दें कि दो दिन पहले ही जापान में ही हवा में अचानक एक विमान की खिड़की पर दरार दिखाई दी थी जिस वजह से यात्रियों में हड़कंप मच गया था। यह विमान बोइंग 737 था। इसके बाद यह विमान वापस लौट गया। इसमें चालक दल के सदस्यों समेत कुल 65 लोग सवार थे। इसके पहले अलास्का एयरलाइंस के विमान का दरवाजा हवा में टूट गया था।
ये भी पढ़ें-‘कोई सीट पर नहीं बैठेगा’, एयरलाइन स्टाफ से उलझे पैसेंजर, IndiGo थप्पड़ कांड के बाद नया वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
UP में चुनावी अफसरों के तबादले पर EC की रोक, बिना इजाजत नहीं हटेंगे अधिकारी
5 mins agoविपक्ष के हमले के बीच PM मोदी का मास्टरस्ट्रोक, मंत्रालयों के काम का होगा 'पोस्टमॉर्टम'; 27 अक्टूबर को खुलेगा कच्चा-चिट्ठा
7 mins agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
27 mins agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
2 hrs agoक्यों चली रेहान वाड्रा की एग्जिबिशन पर कैंची? हटाई गईं प्रदर्शन की 74 फोटोज
2 hrs agoLIVE: रामपुर जेल में आज आजम खान से मुलाकात करेंगे अखिलेश यादव
2 hrs agoवाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी, कहां-कहां रुकेगी ट्रेन
11 hrs agoSIR के खिलाफ आंदोलन में शामिल होंगे निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर
12 hrs agoसौरव-आशुतोष रांका को ध्रुव राठी ने बताया 'फ्रीडम फाइटर', क्या बोले अभिजीत?
13 hrs ago'अराजकता की छूट नहीं देता तिरंगा...', CJP नेताओं को BJP का तीखा जवाब
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines