Jammu Kashmir News: पिछले दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय हाइवे पूरी तरह बंद है। इस मार्ग पर कई जगहों पर हुए भूस्खलन के कारण मार्ग अवरुद्ध है और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हाईवे बंद होने के कारण कश्मीर घाटी का देश के बाकी हिस्सों से सतही संपर्क टूट गया है। ऐसे में गुरुवार को एक युवक को अपनी शादी के लिए भी वंदे भारत ट्रेन से अपनी बारात लेकर रामबन जाना पड़ा है। ट्रेन में जाने के कारण दूल्हा और उसके परिवार के लोग काफी चिंतित रहे। इसके अलावा इस मार्ग पर जगह जगह हुए भूस्खलन के मलबे को प्रशासन की टीमें हटाने का प्रयास कर रही है और मार्ग पर यातायात सुचारु करने के प्रयास में जुटी है।
जम्म-श्रीनगर हाइवे पर 3000 से अधिक वाहन फंसे
जम्मू-कश्मीर सहित देश के कई राज्यों मे पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। बारिश और भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी मलबा आने के कारण बीती 26 अगस्त से बंद है। जिसके कारण इस राजमार्ग पर लगभग 3000 से अधिक वाहन भी फंसे हुए हैं। कुछ वाहनों को सोमवार को आंशिक रूप से निकलने की अनुमति दी गई थी, मगर अभी भी कई स्थानों पर सड़कें क्षतिग्रस्त हैं। जम्मू श्रीनगर नेशनल हाइवे पर भी बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन भी हो रहा है। जिसके कारण नेशनल हाईवे अवरुध है। सुरक्षा को देखते हुए प्रशसान की ओर से यह नेशनल हाइवे पर प्रशासन ने पूरी तरह से बंद कर दिया गया है और हाईवे पर हुए भूस्खलन के बाद मलबे को हटाने का काम किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर के रियासी में लैंडस्लाइड, 7 लोगों की मौत, मलबे में बह गए कई घर
वंदे भारत से बारात लेकर रामबन पहुंचा दुल्हा
जम्मु-श्रीनगर नेशनल हाईवे बंद होने के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। ऐसा ही एक मामला गुरुवार को सामने आया है। बताया गया है कि कटरा में रहने वाले रविंदर शादी है। गुरुवार को उन्हे रामबन जिले के बनिहाल बरात लेकर जाना है, मगर हाईवे के बंद होने के कारण दूल्हा समेत उसके परिवार के लोग परेशान रहे। इसके बाद निर्णय लिया गया कि बारात को कटरा से कश्मीर की और शुरू हुई वंदे भारत ट्रेन से ले जाया जाए। इसके बाद दूल्हा अपनी बरात लेकर ट्रेन से रामबन पहुंचा है। इस दौरान दूल्हा और उसके परिवार काफी चितंत रहे। वहीं लगातार हो रही बारिश के कारण पंजाब में बाढ़ के 12 से अधिक जिले प्रभावित हो रहें और लगभग 3 लाख से अधिक लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है और राजधानी दिल्ली में भी यमुना का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की स्थिति बनी हुई है।
यह भी पढ़ेें- जम्मू कश्मीर के रामबन में फटा बादल, 3 लोगों की मौत, कई लापता
संबंधित खबरें
पुलिस ने नहीं दी CJP प्रदर्शन को मंजूरी, दिल्ली बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा
1 hr ago57 मेट्रो बंद, ट्रेनें रद्द, CJP प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने कसी कमर
1 hr agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
1 hr agoभारतीय पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा इजरायल का राष्ट्रपति पुरस्कार
2 hrs agoभारत ने स्टारलिंक को ब्लॉक के आरोपों को नकारा; मस्क ने पूछा- असली बॉस कौन?
3 hrs agoउपचुनाव LIVE: पुडुचेरी में NDA की सहयोगी AINRC जीती, बंगाल में BJP आगे
5 hrs agoआज फिर सड़क पर उतरेगा 'INDIA', राष्ट्रपति भवन तक मार्च की तैयारी
6 hrs agoLIVE: 'कहां छिपे हैं ज्ञानेश कुमार?' प्रियांक खरगे का CEC पर निशाना
6 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
14 hrs ago'भारत में स्वागत है एलन!' स्टारलिंक लाइसेंस विवाद पर राहुल गांधी का तंज
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines