जम्मू कश्मीर के रामबन में फटा बादल, 3 लोगों की मौत, कई लापता

जम्मू कश्मीर के रामबन में बादल फटने से कम से कम 3 लोगों की मौत हो गई है। कई लोग लापता हो गए हैं। प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है और राहत-बचाव कार्य के लिए टीमों को तैनात किया गया है। प्रशासन ने घटना की पुष्टि की है।

Jammu Kashmir

जम्मू कश्मीर में फटा बादल

जम्मू-कश्मीर के रामबन के राजगढ़ इलाके में बदल फटने की खबर सामने आई है। बादल फटने के बाद कम से कम तीन लोगों की मौत हुई है जबकि 4 लापता बताए जा रहे हैं। रेस्क्यू टीम मौके पर रवाना हो गई है। बताया जा रहा है कि कई घर बह गए हैं। जिला प्रशासन ने घटना की पुष्टि करते हुए तय कि रामबन के राजगढ़ इलाके में भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ के कारण तीन लोगों की मौत हो गई है। दो लोग लापता बताए जा रहे हैं और बचाव अभियान जारी है।

विज्ञापन

मौसम विभाग ने पहले ही चेतावनी दी थी कि अगले 12 घंटों में मध्यम से भारी बारिश के साथ रामबन जिले के कुछ हिस्सों में अचानक बाढ़ और भूस्खलन की संभावना है। लोगों को सलाह दी जाती है कि भूस्खलन/पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने से बचें। नदियों, नालों और झरनों से दूर रहें। क्षतिग्रस्त संरचनाओं, बिजली के खंभों/तारों और पुराने पेड़ों से दूरी बनाए रखें।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, राजगढ़ के ऊपरी इलाकों में बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई और इसमें चार लोगों की जान चली गई है और कम से कम चार लोग लापता हो गए हैं। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने रामबन में हुई घटना की पुष्टि की और कहा कि प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने लिखा कि अभी-अभी डीसी रामबन मोहम्मद अलयास खान से बात की। राजगढ़ क्षेत्र में बादल फटने से चार लोगों की दुर्भाग्यपूर्ण मौत हो गई। पांचवां व्यक्ति लापता है और उसकी तलाश जारी है। बचाव अभियान जारी है। हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। मैं लगातार संपर्क में हूं।

विज्ञापन

वहीं रियासी जिले में शुक्रवार तड़के भूस्खलन के कारण एक मकान ढह जाने से एक ही परिवार के सात सदस्यों की मौत हो गई। शनिवार सुबह कच्चे मकान के मलबे से 5 बच्चों (4,6,8,10,12 वर्ष) समेत सभी सात सदस्यों के शव निकाले गए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ