Jammu Kashmir: पुलिस ने पहली बार घाटी में बरामद की परफ्यूम IED, जानें कितना खतरनाक?

Perfume IED
विज्ञापन

Jammu Kashmir: जम्मू पुलिस ने पहली बार घाटी में परफ्यूम IED बरामद किया है। जम्मू कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने गुरुवार को जानकारी दी कि पहली बार हमने घाटी में परफ्यूम आईईडी बरामद किया है। इससे पहले कभी भी कोई परफ्यूम आईईडी बरामद नहीं किया है।

दिलबाग सिंह ने कहा कि ये बम काफी खतरनाक होता है। उन्होंने बताया कि अगर कोई इसे दबाने या खोलने की कोशिश करेगा तो ये ब्लास्ट हो जाएगा। उन्होंने कहा कि परफ्यूम IED बरामदगी के बाद हम काफी सतर्क हैं। इस IED को हमारी स्पेशल टीम हैंडल करेगी।

विज्ञापन

डीजीपी बोले- आतंकी आरिफ को किया गिरफ्तार

डीजीपी ने कहा कि 20 जनवरी को दो बम रखे गए थे। 21 जनवरी को 20 मिनट के अंतराल पर दो विस्फोट किए गए ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग मारे जा सकें। पहले आईईडी विस्फोट में नौ लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने एक आतंकवादी आरिफ को गिरफ्तार किया है, जो 3 साल से पाकिस्तानी आकाओं के संपर्क में था।

विज्ञापन

आतंकी के पास से बरामद किया गया परफ्यूम IED

डीजीपी ने कहा कि आतंकी के पास से एक परफ्यूम IED बरामद किया गया है। उन्होंने ये भी कहा कि पाकिस्तान अपनी जमीन से आतंकवाद फैलाने और दुनिया भर में सैकड़ों बेगुनाह लोगों को मारने के लिए बदनाम है। जम्मू-कश्मीर पिछले कुछ समय से निशाने पर है। वे (पाकिस्तान) जम्मू-कश्मीर में लोगों के बीच एक सांप्रदायिक विभाजन पैदा करना चाहते हैं।

विज्ञापन

20 मिनट के अंतराल पर हुए थे दो धमाके

बता दें कि जम्मू के नरवाल क्षेत्र में 21 जनवरी को दोहरे विस्फोट हुए थे जो 20 मिनट के अंतराल में हुए थे जिसमें छह लोग घायल हो गए थे। ये विस्फोट देश में गणतंत्र दिवस समारोह से कुछ दिन पहले और कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हुए। उस दौरान भारत जोड़ो यात्रा जम्मू और कश्मीर के कठुआ में थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ