Jammu Kashmir Vidhan sabha Election 2024 Phase 1 voting: जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए पहले फेज में 24 सीटों पर बुधवार (18 सितंबर) को वोटिंग होगी। अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 निरस्त होने के बाद केंद्र शासित प्रदेश में पहला चुनाव होगा। पिछले एक दशक बाद होने जा रहे चुनाव को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। पहले फेज में जम्मू की 8 और कश्मीर की 16 सीटों पर मतदान होगा। चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार कल 219 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद हो जाएगी।
ये भी पढ़ेंः ‘जिसके परिवार अफजल गुरु की फांसी रोकनी चाही, नक्सली समर्थकों को स्वीकार नहीं करेंगे दिल्ली वाले’
समाचार एजेंसी PTI के मुताबिक पहले फेज में 2327580 मतदाता वोट डालेंगे। जिनमें 1176462 पुरुष और 1151058 महिलाएं शामिल हैं। 60 वोट थर्ड जेंडर्स के हैं। चुनाव में 14 हजार कर्मचारियों की तैनाती बूथों पर की गई है। वहीं, 3276 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान सुचारू रूप से हो सके, इसके लिए पुख्ता व्यवस्था की गई है। प्रदेश में 8 अक्टूबर को नतीजों का ऐलान किया जाएगा। दूसरे चरण का मतदान 1 अक्टूबर को होगा। तीसरे चरण में 5 अक्टूबर को हरियाणा के साथ वोटिंग होगी।
इस सीटों पर होगी वोटिंग
पंपोर, पुलवामा, त्राल, जैनापोरा, राजपोरा, डीएच पोरा, शोपियां, देवसर, कुलगाम, दूरू, अनंतनाग पश्चिम, कोकरनाग (एसटी), श्रीगुफवाड़ा-बिजबेहरा, अनंतनाग, पूर्वी पहलगाम, शांगस-अनंतनाग, किश्तवाड़, इंद्रवाल, भद्रवाह, डोडा, पैडर-नागसेनी, डोडा पश्चिम, बनिहाल और रामबन।
इस बार के चुनाव में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) ने गठबंधन में लड़ने का ऐलान किया है। वहीं, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP), भारतीय जनता पार्टी (BJP), पीपुल्स कॉन्फ्रेंस ने अलग-अलग लड़ने का ऐलान किया है। देखा जाए तो कश्मीर में प्रमुख उम्मीदवारों में CPI (M) के मोहम्मद यूसुफ तारिगामी कुलगाम से पांचवीं बार मैदान में हैं। श्रीगुफवारा-बिजबेहरा और पुलवामा से क्रमश: PDP की इल्तिजा मुफ्ती और वहीद पारा लड़ रही हैं। अब्दुल रहमान वीरी शांगस-अनंतनाग, पीडीपी के सरताज मदनी देवसर और AICC महासचिव गुलाम अहमद मीर डूरू से कैंडिडेट हैं।
भाजपा ने अजीत परिहार पर खेला दांव
पूर्व मंत्री सज्जाद किचलू और NC के खालिद नजीद सुहरवर्दी, कांग्रेस के विकार रसूल वानी, अब्दुल मजीद वानी (डीपीएपी) की सीट पर भी 18 को वोटिंग है। वहीं, सुनील शर्मा (BJP), शक्ति राज परिहार (डोडा पश्चिम) और गुलाम मोहम्मद सरूरी तीसरी बार निर्दलीय मैदान में हैं। भाजपा ने युवा चेहरे शगुन परिहार पर दांव खेला है। जिनके पिता अजीत परिहार और चाचा अनिल परिहार की नवंबर 2018 में आतंकी हमले में मौत हो गई थी।
ये भी पढ़ेंः आतिशी को सीएम बना पुराने रंग में नजर आएंगे केजरीवाल, जनता तय करेगी कितने ‘ईमानदार’, कर दिया ऐलान
संबंधित खबरें
ज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
2 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
2 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
2 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
2 hrs agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
3 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
3 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
4 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
5 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
6 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines