जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद बुधवार को एक बार फिर आतंकवादियों ने नापाक हरकत की। उत्तरी कश्मीर के उरी में एक बार फिर घुसपैठ की कोशिश की गई। हालांकि, सेना ने आतंकियों की इस कोशिश को नाकाम कर दिया है। साथ ही मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया गया है। दरअसल, पहलगाम हमले को लेकर आर्मी पूरे इलाके में छानबीन कर रही है। इसी बीच पाकिस्तान की ओर से बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश की गई, लेकिन वहां तैनात जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया और जवाबी कर्रवाई की।
उरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो आतंकी ढेर
जम्मू कश्मीर के बारमूला जिले के उरी में एक बार फिर घुसपैठ की कोशिश की गई। चिनार कॉर्प्स ने इसको लेकर एक्स पर जानकारी शेयर की है। बुधवार को बारामूला के उरी नाला में सरजीवन क्षेत्र के पास लगभग 2-3 आतंकवादी घुसपैठ की कोशिश करते पकड़े गए। नियंत्रण रेखा पर तैनात सतर्क सैनिकों ने उन्हें चुनौती दी और रोकने की कोशिश की, जिसके बाद दोनों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में सेना ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है।
आतंकवादियों के पास से हथियारों का जखीरा बरामद
उरी में चल रहे ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश को पूरी तरह से नाकाम कर दिया। आतंकवादियों के पास से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और युद्ध जैसे अन्य सामानों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया गया है। सेना का ऑपरेशन अभी जारी है।
पहलगाम हमले में 26 लोगों की मौत
बता दें कि इससे पहले दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में मंगलवार को हुए घातक आतंकवादी हमले के दूसरे दिन घुसपैठ की ये कोशिश की गई। गौरतलब है कि पहलगाम में बीते दिन आतंकियों ने कई पर्यटकों पर गोलीबारी की, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई है। साथ ही 17 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही सेना ने इलाके को चारों तरफ से घेर लिया और सर्च अभियान शुरू कर दिया। इसे लेकर दिल्ली, मुंबई और यूपी में टूरिस्ट प्लेस को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है।
संबंधित खबरें
'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
4 mins agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
49 mins ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
2 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
3 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
3 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
3 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
4 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
4 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
4 hrs ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines