जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हमला बैसरन नाम के घास के मैदान में हुआ, जहां केवल पैदल या टट्टुओं से ही पहुंचा जा सकता है। यहां पर पर्यटकों का एक समूह घूमने गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बैसरन में जमा हुए पर्यटक कर्नाटक, महाराष्ट्र और गुजरात सहित कई राज्यों से थे। इन्हीं लोगों में से एक विनय नरवाल भी थे, जिनकी कुछ दिन पहले ही शादी हुई थी। शादी के बाद वह अपनी पत्नी के साथ हनीमून के लिए जम्मू-कश्मीर पहुंचे थे। इस हमले में लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
6 दिन में उजड़ा सुहाग
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में करनाल के सेक्टर-7 के रहने वाले विनय नरवाल की मौत हो गई। 2 साल पहले विनय नरवाल नेवी में भर्ती हुए थे। 16 अप्रैल को ही उनकी शादी हुई थी, रिसेप्शन पार्टी के बाद दोनों पति-पत्नी हनीमून के लिए जम्मू कश्मीर पहुंचे थे। विनय नेवी में लेफ्टिनेंट के पद पर तैनात थे। शादी के 6 दिन बाद ही लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की आतंकियों में गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया है। परिवार के लोग अभी इस मामले पर फिलहाल कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं। आपको बता दें कि विनय नरवाल कोच्चि में तैनात थे, जिनकी उम्र केवल 28 साल थी।
ये भी पढ़ें: ‘प्लीज मेरे पति को बचा लो…’आतंकी हमले के तुरंत बाद का वीडियो आया सामने, रोती-बिलखती दिखीं महिलाएं
विनय के परिवार में कौन-कौन?
विनय नरवाल भूसली गांव के रहने वाले हैं, लेकिन अब वो सेक्टर-7 करनाल में अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके परिवार में उनके अलावा, एक बहन और माता-पिता हैं। मिली जानकारी अनुसार, पड़ोसियों से बताया कि 16 अप्रैल को ही उनकी शादी हुई थी। 19 अप्रैल को उनकी शादी का रिसेप्शन था, जिसके बाद वह घूमने के लिए जम्मू-कश्मीर गए थे। उनकी पत्नी का नाम हिमांशी है, जो गुरुग्राम की रहने वाली हैं। अनंतनाग जिले के पहलगाम क्षेत्र में पर्यटकों पर हुए हमले से पूरे देश में आक्रोश है। इस हमले की कई राजनीतिक नेताओं ने निंदा की है।
ये भी पढ़ें: पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए शख्स का आखिरी वीडियो वायरल, क्या है इसमें?
संबंधित खबरें
अरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
4 hrs agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
4 hrs ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
4 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
6 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
8 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
9 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
12 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
12 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
12 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines