'प्लीज मेरे पति को बचा लो...'आतंकी हमले के तुरंत बाद का वीडियो आया सामने, रोती-बिलखती दिखीं महिलाएं

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला किया। बताया जा रहा है कि नाम पूछकर गोली मारी गई। इस दर्दनाक हमले में एक की मौत, 10 घायल। इस घटना के बाद का एक वीडियो सामने आया है जिसमें चीख-पुकार मची हुई है।

Jammu kasmhir (2)
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने एक बार फिर कायराना हमला किया है। इस आतंकी हमले में कम से कम 10 लोगों के घायल होने की सूचना है, जबकि एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि पर्यटक उस समय घुड़सवारी कर रहे थे, जब अचानक आतंकवादी वहां पहुंचे और उन्होंने नाम पूछकर फायरिंग शुरू कर दी।

 घटना के तुरंत बाद का वीडियो आया

घटना के बाद का एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें चीख-पुकार और मदद की गुहार लगाते पर्यटक दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में एक महिला कहती सुनाई दे रही है, “हम भेलपूरी खा रहे थे, तभी एक शख्स आया और गोली मार दी। उसने कहा, ‘शायद ये मुस्लिम नहीं है’ और उसके बाद फायरिंग शुरू कर दी।”

विज्ञापन

महिला रोते हुए अपने घायल पति के लिए मदद मांग रही है। आसपास कई अन्य महिलाओं की चीखें भी सुनी जा सकती हैं। एक बच्चा भी रोते हुए सहायता की अपील करता दिख रहा है। वीडियो में कुछ लोग जमीन पर घायल पड़े दिखाई देते हैं, जबकि कुछ खून से लथपथ हैं।

यहां देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by purvanchal (@purvanchal51)


इस हमले से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ