'राहुल गांधी UP की इस सीट से लड़ेंगे चुनाव...', अजय राय ने कर दिया ऐलान
Edited By Bhola Sharma

Rahul Gandhi
Edited By Bhola Sharma

Rahul Gandhi
Rahul Gandhi To Contest From Amethi: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के अमेठी से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। इसकी पुष्टि शुक्रवार को नवनियुक्त यूपी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने की है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ेंगे। प्रियंका गांधी वाड्रा चाहें तो वाराणसी से चुनाव लड़ सकती हैं। हमारा एक-एक कार्यकर्ता उनके लिए जान लगा देगा। हालांकि राहुल गांधी किस सीट से चुनाव लड़ेंगे, अभी तक इस संबंध में शीर्ष नेतृत्व की तरफ से कोई दावा या पुष्टि नहीं की गई है।
गौरतलब है कि यूपी का अमेठी कांग्रेस का गढ़ रहा है। 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने यूपी की अमेठी और केरल की वायनाड, दो सीटों से चुनाव लड़ा था। अमेठी में भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को 55 हजार वोटों से हराया था। वायनाड से राहुल गांधी चुनाव जीते थे।
#WATCH | UP Congress chief Ajay Rai on 2024 Lok Sabha elections, says, "Rahul Gandhi will contest from Amethi. Priyanka ji can contest from Varanasi if she wishes to do so…" pic.twitter.com/lfdp6tCP67
— ANI (@ANI) August 18, 2023
पूर्व विधायक अजय राय को कांग्रेस हाईकमान ने गुरुवार को यूपी का अध्यक्ष बनाया है। उन्होंने बृजलाल खाबरी की जगह ली है। 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रियंका गांधी की पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ने की अटकले खूब लगाई गई थीं। लेकिन अजय राय को उतारा गया था। 2014 के चुनाव में भी अजय राय पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़े थे। लेकिन दोनों चुनावों में करारी हार मिली।
अजय राय ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि स्मृति ईरानी ने वादा किया था कि 13 रुपए प्रति किलो चीनी उपलब्ध करा सकती हैं। अब उन्हें जनता को जवाब देना चाहिए कि वह 13 रुपए किलो वाली चीनी कहां है?
बीते दिनों उद्योगपति और प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा ने संकेत दिए थे कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका चुनावी मैदान में उतर सकती हैं। उन्होंने कहा कि प्रियंका योग्य हैं। उन्हें लोकसभा में होना चाहिए। वह संसद में होने की हकदार हैं। उन्होंने आशा जताई थी कि प्रियंका गांधी को कांग्रेस पार्टी स्वीकार करेगी और उनके लिए बेहतर योजना बनाएगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: