हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Jammu & Kashmir Accident: राजौरी बस दुर्घटना में एक छात्र की मौत, कई घायल

Jammu & Kashmir Accident: मंजरकोट से राजौरी की ओर आ रही बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक छात्र की मौत हो गई, जबकि कई छात्र घायल हुए हैं।

विज्ञापन

Jammu & Kashmir Accident: जम्मू-कश्मीर के राजौरी से एक बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है, जहां मंजाकोट से राजौरी की ओर आ रही बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक छात्र की मौत हो गई, जबकि कई छात्र घायल हुए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना सुबह करीब 6 बजे हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों के अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें- Jammu & Kashmir accident: श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर खाई में गिरी कार, 7 पर्यटकों की मौत

पुंछ-राजौरी राजमार्ग पर हुआ हादसा

इस हादसे में करीब 22 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें राजौरी के जीएमसी में ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों एक छात्र को मृत घोषित कर दिया तथा अन्य घायलों का इलाज जारी है। यह घटना पुंछ-राजौरी राजमार्ग पर हुई है, जहां मंजाकोट से राजौरी आ रही केंटर (मिनी बस) ठंडी कस्सी राधा स्वामी (राजौरी) भवन के समीप सामने से आ रही एक कार से टकराकर पलट गई।

कार के खाई में गिरने से 7  पर्यटकों की मौत

वहीं, बीते मंगलवार (5 दिसंबर) को जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार के गहरी खाई में गिरने से 7 पर्यटकों की मौत हो गई थी। ये दर्दनाक हादसा जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित जोजिला दर्रे पर हुआ था। हादसे में मरने वाले लोग केरल के रहने वाले थे तथा वे जम्मू-कश्मीर में घूमने आए थे।

ये पर्यटक टैक्सी से सोनमर्ग की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनका वाहन जोजिला दर्रे पर पहुंचा तो, यहां सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरा, उसके बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था, जहां 7 पर्यटकों की मौत की हो गई थी।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें