तेज रफ्तार थार ने स्कूटी सवार पिता-बेटी को मारी टक्कर, CCTV में कैद मामला

जम्मू जिले के मीरां साहिब के इंदिरा नगर इलाके में एक पिता के साथ स्कूटी पर जा रही युवती को खड़ी थार में बैठे चालक ने अचानक से टक्कर मारकर घायल कर दिया। उसके पिता के साथ हाथापाई भी की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

jammu news
विज्ञापन

जम्मू जिले के मीरां साहिब के इंदिरा नगर इलाके में पिता के साथ स्कूटी पर जाते समय रास्ते में खड़ी थार में बैठे चालक ने टक्कर मारकर युवती को घायल कर दिया। उसके पिता के साथ हाथापाई भी की। पुलिस ने इस मामले में कोई

पुलिस को दी मामले की सूचना

युवती के पिता नरेश कुमार शर्मा ने मीरां साहिब पुलिस थाने में शिकायत दी है। उन्होंने कहा कि थार में बैठे लोग पहले से ही घात लगा कर बैठे थे। पीड़ित ने बताया कि जैसे ही बेटी के साथ वहां से गुजर रहे थे तो आगे खड़ी थार स्कूटी पर चढ़ा दी। पुलिस थाने के बाहर खड़ी थार को ले जाने पर थाने के बाहर खड़े होने पर नारेबाजी कर मामला दर्ज करने की मांग की गई।

विज्ञापन

CCTV फुटेज में कैद सारा मामला

इंदिरा नगर मंदिर कमेटी के प्रधान के मुताबिक, स्कूटी पर थार चढ़ाने की सीसीटीवी फुटेज में सारा मामला साफ दिख रहा है। मीरां साहिब पुलिस के अनुसार, अभी तक की जांच में सामने आया है कि दोनों गुटों में विवाद होने पर इस प्रकार की घटना सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, एफआईआर लगा दी गई है और काउंटर पर्चा भी दूसरी पार्टी के खिलाफ लगाया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ