जम्मु कश्मीर से आसिफ सुहाफ की रिपोर्टः बारामूला में शराब की दुकान में बम विस्फोट मामले में शामिल दो आतंकवादी बुधवार सुबह पुलिस हिरासत से फरार हो गए। पुलिस ने दोनों को मई 2022 गिरफ्तार किया था। फरार दोनों आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम कर रहे थे।। फरार आतंकवादियों की पहचान मारूफ नजीर सोलेह और शाहिद शौकत बाला के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

अंधेरे का फायदा उठाकर हुए फरार

फरार आतंकी मारूफ नजीर सोलेह और शाहिद शोकत बाला को पिछले साल 19 मई को गिरफ्तार किया गया था, जो आतंकवादी गतिविधियों में उनकी संलिप्तता के लिए जांच और मुकदमे का सामना कर रहे थे। रमजान के रोजे ‘सेहरी’ और अंधेरे का फायदा उठाकर लश्कर के दो आतंकवादी आज तड़के बारामूला पुलिस थाने से फरार हो गए।

अधिकारियों ने कहा कि घटना के बाद बारामूला इलाके में अलर्ट जारी कर दिया गया है और सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा, “इस संबंध में एक मामला दर्ज किया गया है और उन्हें पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।”

प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

इस मामले की गंभीरता और पुलिस की लापरवाही को देखते हुए एक्शन भी लिया गया है। पुलिस प्रशासन ने चार पुलिसकर्मियों को निलंबित करते हुए पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ