किश्तवाड़ में छुपे हैं कई आतंकवादी, सेना ने शुरू किया ऑपरेशन, मुठभेड़ जारी

Kishtwar Encounter: जम्मू-कश्मीर में कई जगह पर सेना का सर्च अभियान और मुठभेड़ चल रही है। आज भी किश्तवाड़ के दुल क्षेत्र में कुछ आतंकियों के छुपे होने की सूचना मिली। इसके बाद सेना ने सर्च अभियान शुरू किया।

Kishtwar Encounter

Photo Credit- Social Media

विज्ञापन

Kishtwar Encounter: जम्मू-कश्मीर में पिछले 10 दिनों से ऑपरेशन अखल जारी है। इसके अलावा, LOC पर भी कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखने को मिलीं, जिसके बाद सेना ने अपना ऑपरेशन शुरू किया। अब किश्तवाड़ के दुल क्षेत्र में दो से तीन आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली है। इसके बाद सेना ने तुरंत एक्शन लिया। जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। दोनों तरफ से गोलीबारी की जा रही है।

जवानों को मिली खुफिया जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस अभियान पर सेना का बयान सामने आया है। जिसमें बताया गया कि भारतीय सेना के जवानों को एक खुफिया जानकारी मिली थी। 10 अगस्त 2025 की सुबह किश्तवाड़ के दुल एरिया में आतंकवादियों से संपर्क स्थापित किया गया। इसके बाद से ही अभियान जारी है। इसकी जानकारी भारतीय सेना के व्हाइट नाइट कोर के एक्स हैंडल पर दी गई है।

Advertisment

ऑपरेशन अखल में दो जवान शहीद

पिछले कई दिनों से कुलगाम के अखल इलाके में आतंकियों के साथ सेना की मुठभेड़ चल रही है। इसमें अब तक तीन आतंकियों को मार गिराया गया है। वहीं, इस ऑपरेशन में भारतीय सेना के 2 जवान भी शहीद हुए हैं। शहीद होने वाले जवान प्रितपाल सिंह और सिपाही हरमिंदर सिंह थे। इसके अलावा, करीब 10 जवानों के घायल होने की भी खबर सामने आई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकी घने जंगल की गुफाओं में छिपे हुए हैं, जहां से रुक-रुककर गोलीबारी कर रहे हैं।

बता दें कि देश 4 दिन बाद आजादी का जश्न मनाएगा। इससे पहले देश में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। स्वतंत्रता दिवस को लेकर दिल्ली में भी कई जगह पर छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ