Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में पांच दिन पहले हुई 8 वर्षीय बच्ची के हत्या मामले का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतका के पिता मोहम्मद इकबाल खटाना को गिरफ्तार किया है। इकबाल पेशे से ड्राइवर है। उसने बेटी की हत्या की बात कबूली है।
बेटी पीछे-पीछे पिता के साथ गई
दरअसल, कुपवाड़ा जिले में लोलाब क्षेत्र के खुरहामा गांव में इकबाल का घर है। उसका पत्नी नगीना बेगम से अक्सर झगड़ा होता था। 29 मार्च को भी उसका पत्नी के साथ विवाद हुआ। इस पर उसने सुसाइड करने का फैसला लिया।
यह भी पढ़ें: तमिलनाडु के शिवगंगा जिले में बस और ट्रक की भीषण टक्कर, तीन महिलाओं की मौत, सात घायल
उसने घर से चाकू उठाया और पंक्चर टायर को ठीक कराने का बहाना बनाकर घर से बाहर निकल गया। लेकिन पिता के पीछे-पीछे उसकी इकलौती बेटी उजमा भी चल पड़ी। इकबाल ने उसे घर लौटने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं मानी।
करीब 45 मिनट तक उजमा अपने पिता इकबाल के साथ रही। इस पर इकबाल ने सोचा कि यदि उसकी बेटी साथ में रही तो वह सुसाइड नहीं कर पाए। उसने कैंडी खरीदने के लिए उजमा को 10 रुपए भी दिए। लेकिन उसने जाने से इंकार कर दिया।
पड़ोसी के घर में फेंका शव
कुपवाड़ा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक योगुल मन्हास ने बताया कि गुस्से में आकर इकबाल ने उसका गला घोंट दिया। इससे उजमा की मौत हो गई। इसके बाद बेटी के शव को पड़ोसी के घर में फेंक दिया। ताकि हत्या का इल्जाम उन पर आ सके। इसके बाद इकबाल घर लौट आया।
उसके घर लौटने पर पत्नी ने बेटी के बारें में पूछा तो उसने मना कर दिया। कहा कि उजमा उसके साथ नहीं थी। पत्नी ने पुलिस स्टेशन जाकर उजमा की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तो पता चला कि इकबाल और उजमा को एक साथ चार लोगों ने देखा था। यहीं उसका झूठ पकड़ा गया। इसके बाद लड़की के शव को बरामद किया गया।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
1 hr ago'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले PM मोदी
2 hrs agoकैबिनेट सचिव ने दो चुनाव आयुक्तों की शिकायत पर क्यों नहीं लिया एक्शन?
4 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
5 hrs agoLIVE: इंडिगो ने रद्द की रियाद जाने वाली उड़ानें, आदेश 31 अक्टूबर तक लागू
5 hrs agoमोदी सरकार इन 4 सरकारी बैंकों में घटाएगी अपनी हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल
5 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
5 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
8 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
15 hrs ago'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines