हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Jammu Kashmir and ladakh Exit Poll 2024 Live Updates : जम्मू-कश्मीर में क्या बहेगी बदलाव की बयार? यहां मिलेंगे सबसे तेज अपडेट

Jammu Kashmir and ladakh Exit Poll 2024 Election : लोकसभा चुनाव के सातों चरण का मतदान खत्म होने वाला है। अब एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ रहे हैं। एग्जिट पोल से आने वाले चुनाव के नतीजों की स्थिति कुछ हद तक साफ हो सकती है।

विज्ञापन

Jammu Kashmir and ladakh Exit Poll 2024 Election : लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व लोकसभा चुनाव खत्म हो चुका है। आज शाम 6 बजे के बाद आखिरी चरण का मतदान भी खत्म हो गया। इसके कुछ देर बाद ही एग्जिट पोल 2024 के आंकड़े सामने आने शुरू हो गए। हालांकि 4 जून को सभी 543 सीटों के नतीजे सामने आयेंगे लेकिन उससे पहले मतदान खत्म होते ही एग्जिट पोल के आंकड़े सबसे पहले हम आपके लिए लेकर आ रहे हैं ।

जम्मू कश्मीर में बीजेपी और इंडिया में है टक्कर

धारा 370 हटने के बाद जम्मू कश्मीर के लिए ये एक अहम चुनाव है। यहां पांच लोकसभा सीटें हैं। जम्मू कश्मीर में PDP, नॅशनल कांफ्रेंस और जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर है। यहां देखिए एग्जिट पोल के मुताबिक जम्मू कश्मीर में किसे कितनी सीटें मिल रही हैं।

विज्ञापन

यहां देखें एग्जिट पोल के नतीजे

जम्मू कश्मीर

एग्जिट पोल NDA INDIA Others
NEWS24 TODAY’S CHANAKYA
Aaj Tak-My Axis 2-2 3-3 0
India TV-CNX 2-3 3-3 1
TV9-POLSTART-PEOPLE’S INSIGHT
ABP-C Voters 1-2 0-2 2-3

लद्दाख का एग्जिट पोल

विज्ञापन
एग्जिट पोल NDA INDIA Others
NEWS24 TODAY’S CHANAKYA
Aaj Tak-My Axis 0 1
India TV-CNX
TV9-POLSTART-PEOPLE’S INSIGHT
ABP-C Voters

 

साल 2019 में जम्मू कश्मीर की पांच लोकसभा सीटों में से 2 पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी, जबकि 3 सीटों पर जम्मू कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस ने जीत दर्ज की थी। वहीं लद्दाख की एक लोकसभा सीट पर बीजेपी ने जीत हासिल की थी। बता दें कि 2019 से पहले जम्मू कश्मीर और लद्दाख राज्य थे। ऐसे में यहां कुल 6 लोकसभा सीटें थीं लेकिन 2019 के बाद जम्मू कश्मीर में पांच और लद्दाख में एक लोकसभा सीट है। जम्मू-कश्मीर में NDA ने सभी 5 सीटों पर प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है।

यह भी पढ़ें : Bihar Exit Poll 2024 Live Updates: ब‍िहार में चलेगा मोदी का जादू या राहुल-तेजस्‍वी करेंगे कमाल?

विज्ञापन

लद्दाख में क्या होगा?

साल 2019 में लद्दाख से भाजपा प्रत्याशी जामयांग त्सेरिंग नामग्याल ने जीत हासिल की थी। हालांकि इस बार उनका टिकट कट गया है और बीजेपी ने ताशी ग्यालसन को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस की तरफ से त्सेरिंग नामग्याल को उम्मीदवार बनाया गया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola