Bihar Exit Poll 2024 Live Updates: ब‍िहार में 'मोदी' का चला जादू,  एग्जिट पोल में  NDA को मिलती दिख रही 51 सीट 

Bihar Loksabha Election 2024 Exit Poll : ब‍िहार में इस बार भी एनडीए का दबदबा रहेगा या फ‍िर तेजस्‍वी और राहुल की जोड़ी कमाल करेगी, यह जल्‍द ही पता चल जाएगा।

Bihar

Bihar Exit Poll

Bihar Loksabha Election 2024 Exit Poll Live Updates: बिहार के एग्जिट पोल में एनडीए को बढ़त मिलती दिख रही है। न्‍यूज24 टुडेज चाणक्या लोकसभा Analysis एग्जिट पोल में NDA 51± 3  congress को 37± 3  और  अन्य को  12 ± 3 सीट मिलने का अनुमान है। यहां  NDA को 36± 4 फीसदी  congress 4± 4 फीसदी और  अन्य  0± 1 वोट मिलने का अनुमान है।

विज्ञापन

बात करते हैं देश के अहम राज्य बिहार की। पिछले चुनाव में एनडीए ने 40 में से 39 सीटें अपने नाम की थीं। इस बार एग्जिट पोल के रुझान क्या बता रहे हैं? NEWS24 TODAY’S CHANAKYA आपके लिए सटीक रुझान लेकर आएगा। सबसे तेज अपडेट के ल‍िए जुड़े रहें हमारे साथ..

विज्ञापन

एनडीए बनाम इंडिया की टक्कर

बिहार में दो बड़े दलों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए और कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया महागठबंधन में जीत की लड़ाई है। तो आइए जानते हैं कि एक्जिट पोल के अनुसार बिहार में रुझान किस तरफ है और  बिहार की जनता ने इस बार किस पार्टी पर मुहर लगाई है?

विज्ञापन
एक्जिट पोल NDA INDI Alliance Others
NEWS24 TODAY’S CHANAKYA 51± 3 37± 3 12 ± 3
India TV-CNX 17-17 2-2 1-1
TV9-POLSTRAT-PEOPLE’S INSIGHT 17 2 3
Aaj Tak-My Axis 29-33 7-10 0-2

2019 में क्या थे परिणाम?

2019 के आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बिहार की एक सीट छोड़कर सभी पर जीत हासिल कर ली थी। बीजेपी और उसके सहयोगी दलों ने 40 में से 39 सीटें अपने खाते में डाली। मगर इस बार बिहार में माहौल काफी अलग है। बिहार में इंडिया गठबंधन की कमान संभालने वाले तेजस्वी यादव को पूरा भरोसा है कि इस बार राज्य में बीजेपी का सफाया हो जाएगा। तो तमाम केंद्रीय मंत्रियों के साथ चुनाव प्रचार में जुटी बीजेपी एक बार फिर बिहार में भारी बहुमत के साथ वापसी करना चाहती है। अब बिहार की बाजी किसके हाथ में जाएगी? इसका फैसला बिहार की जनता करेगी। बता दें कि 18वें आम चुनाव के नतीजे 4 जून को सामने आएंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ