Jammu Kashmir Kishtwar Road Accident: जम्मू कश्मीर में लगातार दूसरे दिन भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 4 युवकों की मौत हो गई है और एक लापता युवक की तलाश जारी है। हादसा किश्तवाड़ जिले के मस्सू पद्दार में हुआ। कार में 6 लोग सवार थे। पुलिस ने लोगों की मदद से शवों को सड़क तक पहुंचाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
हादसे की जानकारी पुलिस को राहगीरों ने दी। जांच करने पर पता चला कि कार सवार लोग पद्दार से मासु गांव की ओर जा रहे थे कि तीखे मोड़ पर ड्राइवर का कंट्रोल कार से छूट गया और कार खाई में गिर गई। लोगों ने कार को पलटियां खाते हुए नीचे गिरते देखा। पुलिस ने इधर उधर पत्थरों पर गिरे शव बरामद किए। नीचे गिरकर कार बुरी तरह पिचक गई थी। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने हादसे की पुष्टि की।
केंद्रीय मंत्री ने पोस्ट लिखकर दी हादसे की जानकारी
केंद्रीय मंत्री ने अपने X हैंडल पर पोस्ट करके बताया कि मृतकों की पहचान गढ़, पद्दार, किश्तवाड़ निवासी राज कुमार, मुकेश कुमार, हकीकत सिंह और सतीश कुमार के रूप में हुई है। कार में 6 लोग सवार थे, जिनमें से 4 युवकों की मौत हो गई। ड्राइवर की तलाश जारी है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं। लोगों ने खाई में उतरकर घायल युवकों को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
प्राथमिक पूछताछ में ही उन्होंने अपने बारे में जानकारियां दी, लेकिन अस्पताल पहुंचने तक चारों युवकों ने दम तोड़ दिया। चारों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए गए हैं। घायल की हालत अभी खतरे से बाहर है। लापता युवक की तलाश की जा रही है। वह पानी में बह गया होगा, इसलिए गोताखोरों को नदी में उतारा गया है।
यह भी पढ़ें:बिहार का दरिंदा डॉक्टर! रेप न कर पाया तो महिला संग पार कीं हैवानियत की हदें
बांदीपोरा में हुई थी सेना के 4 जवानों की मौत
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बीते दिन शनिवार को जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सेना का एक ट्रक फिसलकर खाई में गिर गया था। हादसे में सेना के 4 जवानों की मौत हो गई थी और 3 जवान घायल हुए थे। हादसे की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंची और घायल सैनिकों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। वाहन में 6 ही जवान ही सवार थे।
हादसा बांदीपोरा जिले के एसके पायीन इलाके में खराब मौसम और कम विजिबिलिटी के कारण हुआ था। मारे गए जवानों की पहचान पवन कुमार, हरिराम, जतिंदर कुमार और नतीश कुमार के तौर पर हुई है। घायल जवानों के नाम गरली शंकर और वलपा कुमार हैं। सेना अधिकारियों ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं, ताकि पता चले कि इस हादसे के पीछे कोई आतंकी साजिश तो नहीं।
यह भी पढ़ें:कुंभ मेले में ब्लास्ट की धमकी देने वाला कौन? जानें कैसे लगा पुलिस के हाथ और क्यों रची साजिश?
संबंधित खबरें
पूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग कसेगा शिकंजा
20 mins ago'न्याय और अन्याय…', कोर्ट में लंबित मामलों पर CJI सूर्यकात ने कही बड़ी बात
3 hrs agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
3 hrs agoLIVE: चक्रवाती तूफान 'मुरसु' का असर, विजयवाड़ा से इंडिगो की 10 उड़ानें रद्द
4 hrs agoमुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
4 hrs agoछात्रा पर हमला करने वाले सिरफिरे का एनकाउंटर, इलेक्ट्रिक आरी से काटा था गला
5 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
12 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
12 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
13 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines