कठुआ में शहीद बलविंदर सिंह के घर पसरा मातम, मां और पत्नी रो-रो कर हुईं बेसुध

बीते दिन जम्मू कश्मीर के कठुआ में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में 4 जवान शहीद हो गए। इसी कड़ी में शहीद जवान बलविंदर सिंह के घर से कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिनमें उनके घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

jammu kashmir kathua encounter

बीते दिन जम्मू कश्मीर के कठुआ से एक बुरी खबर सामने आई। आतंकियों के साथ मुठभेड़ में 4 जवान शहीद हो गए। इस दौरान सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को भी मार गिराया है। घाटी में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है, पुलिस बाकी आतंकियों की तलाश कर रही है। इसी बीच कठुआ से कुछ वीडियो भी सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन

4 जवानों की शहादत

बता दें कि कठुआ में शहीद हुए जवानों के नाम तारिक अहमद, जसवंत सिंह और बलविंदर सिंह हैं। ताजा खबरों की मानें तो अब एक और जवान की शहादत हो चुकी है। वहीं शहीद जवान बलविंदर सिंह के घर से झकझोरने वाला वीडियो सामने आया है। बलविंदर सिंह के घर पर मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। हर किसी की आंखों में आंसू देखने को मिल रहे हैं। परिवार को अभी तक विश्वास नहीं हो रहा कि बलविंदर सिंह उनके बीच में नहीं रहे।

विज्ञापन

पत्नी हुई बेसुध

न्यूज 24 के संवाददाता पंकज शर्मा शहीद कठुआ में शहीद कांस्टेबल बलविंदर सिंह के घर पहुंचे, जहां का मंजर हैरान करने वाला है। बलविंदर सिंह की मां बेटे की याद में फूट-फूट कर रो रही हैं। पूरे इलाके में घर वालों की चीख पुकार सुनाई दे रही है। बलविंदर का पूरा परिवार शोक में डूबा नजर आ रहा है। बलविंदर की पत्नी बेसुध पड़ी हैं।

विज्ञापन

शोक में डूबा गांव

बलविंदर सिंह के चाचा ने बताया कि कठुआ में शहीद जवान बलविंदर सिंह के 2 बच्चे थे, एक बेटा और एक बेटी। बलविंदर के परिवार में मातम की लहर दौड़ पड़ी है। बलविंदर के दोस्त का कहन है कि बलविंदर की शहादत पर पूरा गांव दुखी है। मगर हमें उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाना चाहिए। उन्हें मारने वाले आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। हमें बलविंदर पर बहुत गर्व है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ