भूकंप के तेज झटकों से कांपी धरती, मेघालय समेत 8 स्टेट में आया Earthquake, म्यांमार में मिला केंद्र

भूकंप के जोरदार झटकों से आज धरती कांप गई। म्यांमार से उठे भूकंप के झटके भारत तक महसूस किए गए। दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। आइए जानते हैं कि कितनी तीव्रता का भूकंप आया और कहां-कहां झटके लगे?

Earthquake Tremors | Earthquake News

रविवार की सुबह भारत और इंडोनेशिया की धरती भूकंप के झटकों से हिल गई।

भारत में आज दोपहर भूकंप के झटके लगे है। हालांकि भारत का पड़ोसी देश म्यांमार इस भूकंप का केंद्र रहा, लेकिन वहां से उठे भूकंप के झटके भारत तक महसूस किए गए। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7 मापी गई। वहीं भूकंप का केंद्र धरती के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई में मिला। भूकंप से देश के नॉर्थ-ईस्‍ट स्टेट मिजोरम, मेघालय, त्रिपुरा, असम, सिक्किम में हिले। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) और संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने इस भूकंप की पुष्टि की।

विज्ञापन

विज्ञापन

म्यांमार में ऑफ्टर शॉक भी लगा

भूकंप का केन्द्र मध्य म्यांमार में मोनयवा शहर से लगभग 50 किलोमीटर (30 मील) पूर्व में मिला। भूकंप के जोरदार झटकों से म्यांमार में भी कई इमारतें ढह गईं। लोगों भी अपनी जान बचाने को घरों से बाहर निकल आए और सड़कों पर टहलते रहे। 7 की तीव्रता वाले भूकंप के बाद म्यांमार में ऑफ्टरशॉक भी लगा और इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.8 मापी गई।

विज्ञापन

बैंकॉक में भी लगे झटके

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, थाईलैंड की राजधानी ग्रेटर बैंकॉक में भी तीव्र भूकंप आया। यहां 17 मिलियन से अधिक लोग रहते हैं। ऊंची-ऊंची इमारतों में रहने वाले भूकंप से घबराए हुए लोग घनी आबादी वाले सेंट्रल बैंकॉक के ऊंचे-ऊंचे कोंडोमिनियम और होटलों से बाहर निकल आए।  भूकंप आने के बाद दोपहर के समय वे काफी देर तक सड़कों पर रहे।

बैंकॉक के लोकप्रिय पर्यटक शहर चियांग माई के निवासी डुआंगजई ने भूकंप महसूस किया। उन्होंने बताया कि उत्तरी और मध्य थाईलैंड में भूकंप महसूस किया गया। मैंने भी इसके झटके सुने, मैं घर में सो रहा था। घर से बाहर निकल खुले आसमान के नीचे भागा। इसके बाद कई इलाकों से इमारतें ध्वस्त होने की खबरें आईं। एक इमारत को उसने खुद ढहते हुए देखा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ