जम्मू-कश्मीर को लेकर अमेरिका ने बुधवार को बड़ा बयान दिया है. यह बयान भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर की ओर से आया है. श्रीनगर दौरे पर गए सर्जियो गोर ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा है. जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने और पहलगाम हमले के बाद किसी अमेरिकी राजदूत की जम्मू-कश्मीर की यह पहली यात्रा थी.
क्या बोले अमेरिका राजदूत?
सर्जियो गोर ने कहा, ‘यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है. यह भारत का एक अहम हिस्सा है. मैं यहां पहली बार आया हूं. यह जगह बेहद खूबसूरत है.’ गोर की इस टिप्पणी को भारत के उस रुख के समर्थन के तौर पर देखा जाएगा, जिसके तहत भारत का कहना है कि जम्मू-कश्मीर देश का अभिन्न और अटूट हिस्सा है.
यह भी पढ़ें : पहलगाम अटैक के बाद पीएम मोदी ने अजीत डोभाल से सबसे पहले क्या पूछा था? अब सामने आया सच
ट्रैवल वॉर्निंग पर क्या बोले?
गोर ने यह भी कहा कि अमेरिका जम्मू-कश्मीर के लिए अपनी सख्त ट्रैवल वॉर्निंग को कम करने पर फिर से विचार करेगा. अभी अमेरिका ने आतंकवाद के चलते जम्मू-कश्मीर के लिए लेवल-4 की ट्रैवल वॉर्निंग एडवाइजरी लागू है.
गोर ने आगे कहा, ‘हम इस बात पर विचार करेंगे कि क्या अमेरिका की ओर से जारी ट्रैवल वॉर्निंग को कम किया जा सकता है. इस इलाके को और ज्यादा सेफ बनाने के लिए कुछ बेहतरीन कदम उठाए गए हैं.’
यह भी पढ़ें : ‘भारत का अभिन्न हिस्सा है अरुणाचल…’, चीन को MEA ने दिया मुंहतोड़ जवाब
राजदूत सर्जियो गोर ने उमर अब्दुल्ला के साथ तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर करते हुए लिखा है, ‘जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मिलकर और उनकी प्राथमिकताओं के बारे में जानकर अच्छा लगा. हमने आर्थिक सहयोग को और मजबूत करने और ऐसे अवसर पैदा करने के तरीकों पर चर्चा की जिनसे हमारे दोनों देशों को फायदा हो.’
अमेरिकी राजदूत का ये दौरा क्यों अहम?
15 से ज्यादा वर्षों में यह किसी मौजूदा अमेरिकी राजदूत और जम्मू-कश्मीर के मौजूदा मुख्यमंत्री के बीच पहली मुलाकात है. पिछली ऐसी मुलाकात साल 2011 में हुई थी, जब तत्कालीन अमेरिकी राजदूत टिमोथी रोमर ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी. इसके अलावा, अमेरिकी राजदूत का कश्मीर का पिछला ऐसा दौरा साल 2018 में केनेथ जस्टर ने किया था. यह दौरा PDP-BJP सरकार के गिरने के कुछ समय बाद हुआ था.
संबंधित खबरें
दिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
4 mins agoEC का बड़ा फैसला, तीसरी बार बढ़ी SIR की डेडलाइन; जानिए अपने राज्य की तारीख
3 hrs agoभूटान में फटी ग्लेशियल झील, भारत में बाढ़ का महा-अलर्ट
3 hrs agoदिल्ली-NCR में रातभर बरसे बादल, ठंडा हुआ मौसम तो घटा AQI
3 hrs agoLIVE: मुंबई के रेस्टोरेंट में लगी आग, किसी के हताहत होने की खबर नहीं
4 hrs agoखरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
11 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
11 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
12 hrs agoचांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
13 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines