Jammu-Kashmir : DGP स्वैन ने पाकिस्तान को दी चेतावनी, बोले- आतंकियों को हराने के लिए हैं प्रतिबद्ध

Jammu Kashmir : डीजीपी स्वैन ने कहा कि सुरक्षा बलों के जवान इस तरह के आतंकी घटनाओं को खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं.

DGP-RR-Swain

Jammu-Kashmir : पाकिस्तान जम्मू कश्मीर की अमन शांति में जहर घोलने की नापाक हरकत कर रहा है। अब पाक अपने पूर्व सैनिकों को भी आतंकवादी बनाकर भेज रहा है. इस बीच जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आरआर स्वैन ने स्थानीय लोगों को ‘प्रतिद्वंद्वी’ के खतरे से सतर्क और जागरूक रहने के लिए सलाह दी है. राजौरी मुठभेड़ के बाद उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि भारतीय राज्य LOC पार आतंक को हराने की इच्छाशक्ति और दृढ़ संकल्प है. उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में स्थिति चिंताजनक नहीं है, जैसे कि अनुमान लगाया जा रहा था. घाटी में पाकिस्तान के इशारे पर आतंकी हमलों को अंजाम दिया जा रहा है. उनका मकसद राजनीति और अर्थव्यवस्था से जुड़ा है.

डीजीपी स्वैन ने कहा कि हमारे सुरक्षा बलों के जवान इस तरह के आतंकी घटनाओं को खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं. इंटरपोल के माध्यम से राजौरी एनकाउंटर में मारे गए आतंकियों की फोटो प्रसारित करने पर विचार किया जा रहा है, ताकि उनके परिजनों को भी जानकारी हो सके कि उनके बच्चे मारे गए हैं. उन्होंने कोर ग्रुप सुरक्षा समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह बातें कही हैं.

News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ

News24 Whatsapp Channel

राजौरी मुठभेड़ में मारे गए थे दो आतंकी

DGP RR Swainआपको बता दें कि पिछले दिनों राजौरी में सुरक्षा बलों और आतंकियों की मुठभेड़ में पांच जवान शहीद हो गए थे, जबकि दो आतंकवादी भी मारे गए थे. डीजीपी आरआर स्वैन ने राजौरी एनकाउंटर के बाद राज्य की सुरक्षा पर एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि हमें ज्यादा चिंतिति होने की जरूरत है. एक देश (पाकिस्तान) और एक पूरी व्यवस्था काफी जटिल और विकृत है, जिससे कोई भी इनकार नहीं कर सकता है. इस चुनौती (आतंकवाद) से निपटने के लिए हमारी सरकार दृढ़ संकल्प है.

मानसिक रूप से तैयार रहना होगा हमें : DGP

उन्होंने आगे कहा कि हमें भी मानसिक रूप से आतंकवाद से लड़ने के लिए तैयार रहना होगा, क्योंकि दुश्मन अपने पारिस्थितिकी तंत्र में आगे बढ़ रहा है. डीजीपी ने आगे कहा कि दुश्मन हमें सिर्फ काट सकता है. अगर वे सोच रहे हैं कि इससे हमें नीचे खींचने में वे सफल हो जाएंगे तो ये उनकी गलतफहमी है. हम तो शेर और हाथी की तरह हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ