क्या है बिलावर ट्रिपल मर्डर केस? CM उमर अब्दुल्ला बोले- दिया जा रहा सियासी रंग

CM Omar Abdullah Statement On Billawar Triple Murder Case: जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले के बिलावर में तीन लापता लोगों के शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। सीएम उमर अब्दुल्ला ने घटना पर शोक जताया और निष्पक्ष जांच की मांग की। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला…

CM Omar Abdullah

CM Omar Abdullah

CM Omar Abdullah Statement On Billawar Triple Murder Case: जम्मू कश्मीर के बिलावर क्षेत्र में जहां तीन लापता लोगों के शव मिलने के बाद से ही सनसनी मच गई। गुरुवार की रात को अचानक से 3 लोग लापता हो गए और शनिवार को उनका शव बरामद हुआ। मृतकों की पहचान भी हो चुकी है। वहीं अब जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए शोक जताया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला और उमर अब्दुल्ला ने क्या कहा?

विज्ञापन

उमर अब्दुल्ला ने जताया शोक

बिलावर में जिन तीन मासूम लोगों की जान गई है उनके प्रति सहानुभूति जताते हुए उमर अब्दुल्ला ने कहा- इससे पहले भी 2 लोगों की ऐसे जान गई है। मैं अपनी तरफ से इस हाउस की तरफ से शोक प्रकट करता हूं। क्या हुआ कैसे हुआ इस पर इस पर तहकीकात की जानी चाहिए। फिलहाल इस पर बात करना इस हाउस में सही नहीं होगा।

विज्ञापन

बिलावर केस को सियासी रंग देने की हो रही कोशिश

जम्मू कश्मीर के सीएम ने आगे कहा कि बिलावर केस में पुलिस को अपनी कार्रवाई करनी होगी। इस केस को कहीं ना कहीं सियासी रंग देने की कोशिश की जा रही है। कल सुबह मेरी डिप्टी CM सुरिंदर कुमार चौधरी से बात हुई कल सुबह उनके घर के बाहर सुरक्षा बल तैनात किए गए। मेरी बात हुई तो पुलिस ने मना कर दिया ताकि हालत किसी भी तरीके से खराब ना हो। जब हालत वहां खराब थे तो विपक्ष के नेता वहां कैसे गए। मेरे सवाल उन लोगों से है जिन्होंने डिप्टी सीएम को कठुआ जाने से मना किया और विपक्ष की पार्टी को जाने दिया।

विज्ञापन

जानें क्या है पूरा मामला

जानकारी के लिए बता दें कि जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले के बिलावर क्षेत्र में गुरुवार की रात तीन लोग लापता हो गए। एक दिन बाद यानी शनिवार को उनके शव बरामद हुए। मृतकों की पहचान मरहून गांव के 35 साल के जोगेश सिंह, 14 साल के बरुन सिंह और 40 साल के दर्शन सिंह के रूप में हुई। तीनों अपने घर से एक शादी में शामिल होने के लिए निकले थे, लेकिन उनके शव बरामद हुए। अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ