दिल्ली में सड़क पर क्यों उतरे हजारों लोग? गाजीपुर में विरोध प्रदर्शन और हंगामा

Delhi Murder Case: दिल्ली के गाजीपुर में स्कूटी सवार युवक की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। हत्या के बाद सड़क पर उतरी हजारों की भीड़ हो रहा विरोध प्रदर्शन।

Delhi Murder Case

Delhi Murder Case

Delhi Murder Case: दिल्ली के गाजीपुर इलाके से सुबह-सुबह गोलीबारी की खबर सामने आई जिसमें एक युवक की हत्या हो गई। गाजीपुर फूल मंडी इलाके में मर्डर के बाद से ही दहशत का माहौल है। एक स्कूटी सवार युवक को कुछ अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जिसकी खबर स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। हादसे के बाद से ही लोगों में दहशत है और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई है। हालांकि अभी तक मौत की वजह सामने नहीं आई है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

मृतक की हो गई है पहचान

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मुआयना किया। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान रोहित चावड़ा के रूप में हुई है। वो गाजीपुर का ही रहने वाला था। मिली जानकारी के अनुसार रोहित नाइट ड्यूटी कर अपने घर की ओर जा रहा था। वो जैसे ही फूल मंडी के पास पहुंचा तो बदमाशों ने उस पर गोली चला दी। इस घटना के बाद लोगों में सनसनी फैल गई और पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

आरोपियों की तलाश में पुलिस

हालांकि आरोपी वारदात को अंजाम देकर नौ दो ग्यारह हो गए, जिनकी पुलिस को तलाश है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सारे सीसीटीवी कैमरा खंगालने में लगी है। वहीं लोगों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि हत्यारों का सूराग लग सके। अभी तक हत्या की सही वजह सामने नहीं आई है, लेकिन इसे रंजिश बताया जा रहा है।

विज्ञापन

हजारों की संख्या में सड़क पर उतरी भीड़

दिल्ली में गाजीपुर में आज सुबह हुई हत्या के बाद से ही माहौल गरम हो गया है। बदमाशों ने रोहित नामक एक युवक कि गोली मारकर हत्या कर दी है।

विज्ञापन

इसके बाद वो घटनास्थल से फरार हो गए। अब सड़क पर हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उतर आई है और आरोपियों को ढूंढने का दबाव बना रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ