जम्मू-कश्मीर की चिनाब घाटी में हादसा, 300 फीट नीचे खाई में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

Jammu-Kashmir Chenab Valley Accident: किश्तवाड़ जिले के कांदानी द्रबशाल्ला 244-राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ऑल्टो कार सड़क हादसे का शिकार हो गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है।

Jammu-Kashmir Accident, Chenab Valley Accident, Road Accident, Hindi News, Jammu-Kashmir News, Accident News

पंकज शर्मा, जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर की चिनाब घाटी में सड़क हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। आज भी यहां किश्तवाड़ जिले के कांदानी द्रबशाल्ला 244-राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ऑल्टो कार सड़क हादसे का शिकार हो गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है।

300 फीट नीचे खाई में जा गिरी कार

बताया जा रहा है कि जैसे ही ऑल्टो कार कांदानी के पास पहुंची तो, फिसल गई और ड्राइवर के नियंत्रण न रख पाने की वजह से गाड़ी सड़क से करीब 300 फीट नीचे खाई में जा गिरी। हादसे की खबर सुनते ही वहां मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक दो लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि एक युवक की हालत गंभीर देखकर उसे अस्पताल पहुंचाया गया।

गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को किश्तवाड़ अस्पताल रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी भी मौत हो गई। ऑल्टो कार में तीन लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि ये तीनों लोग किश्तवाड़ में एक समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे।

इस घटना को लेकर डीसी किश्तवाड़ डॉ. देवांश यादव ने जिला अस्पताल किश्तवाड़ का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और सहायता राशि के रूप में सभी दुर्घटना पीड़ित को रेड क्रॉस खाते से 25000 रुपए देने की घोषणा की।

जम्मू-श्रीनगर हाईवे सड़क हादसा, ट्रक खाई में गिरने से चार लोगों की मौत

बता दें कि जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर शुक्रवार को हुए एक और सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा जम्मू के झज्जर कोटली इलाके में हुआ, यहां राजस्थान जा रहा एक ट्रक हादसे का शिकार हो गया है। एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर से राजस्थान जा रहा ट्रक अनिंयत्रित होकर पुल के डिवाइडर से टकरा कर खाई में गिर गया। ट्रक के ड्राइवर और कंडक्टर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, पुलिस टीम के पहुंचने पर दो अतिरिक्त शव बरामद किए गए, जिनकी पहचान की जा रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ