Jammu-Kashmir : पुंछ में धार्मिक स्थल के पास ब्लास्ट, सुरक्षा बलों ने इलाके को किया सील

Blast In Poonch Jammu Kashmir : जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में संदिग्ध ब्लास्ट की खबर सामने आई है। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को चारों ओर से घेर लिया और सर्च अभियान शुरू कर दिया है। हालांकि, इस घटना में किसी के घायल या मारे जाने की खबर सामने नहीं आई है।

Mysterious blast in poonch

पुंछ में धार्मिक स्थल के पास हुआ ब्लास्ट।

Blast In Poonch Jammu Kashmir : जम्मू कश्मीर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पुंछ जिले में संदिग्ध ब्लास्ट हुआ है, जिससे आसपास के लोगों में अफरातफरी का मौहाल है। लोग डरे हुए हैं। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। हालांकि, अभीतक विस्फोट का कारण पता नहीं चला है। इस घटना में किसी के मरने या घायल होने की कोई सूचना नहीं है।

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में मंगलवार की देर रात को अचानक से विस्फोट हुआ। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि घर में सो रहे लोग घबराकर उठ गए और भागकर खुले आसमान के नीचे आ गए। यह धमाका एक धार्मिक स्थल के पास हुआ है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस की टीम

सूचना पर सुरक्षा बलों की टीम आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंची और पूरे इलाके को सील कर दिया। स्थानीय पुलिस के साथ ।FSL की टीम भी मौके पर पहुंची। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में सर्च अभियान शुरू कर दिया है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक इस मामले में कोई गिरफ्तार नहीं हुआ है।

सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरा

पुंछ में ब्लास्ट के पीछे किसी आतंकी का हाथ है या फिर कोई और वजह है, इसे लेकर सुरक्षा बलों की टीम हर एंगल में जांच पड़ताल कर रही है। साथ ही टीम इलाके में ज्वलनशील पदार्थों की तलाश कर रही है। पुलिस ने इलाके को चारों ओर से घेर लिया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ