falseजम्मू-कश्मीर में ईरान के समर्थन में खड़े हुए लोग, बडगाम में मदद को बढ़े हाथ, कोई दान कर रहा गहने, किसी ने दी सैलरी
Author: Khushbu Goyal
2026-03-23 07:16:01
US-Israel Iran War: जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के लोग ईरान के समर्थक बन गए हैं और ईरान की मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने युद्धग्रस्त ईरान को सहयोग करने के लिए सोना-चांदी और कैश दान किया है। बडगाम के विधायक मुंतजिर मेहदी ने तो अपनी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की है। कई नौकरीपेशा लोगों ने अपना एक महीने का वेतन दान में दिया है। इसके अलावा कोई अपने सोने के गहने तो कोई चांदी के जेवर दान कर रहा है।
ईरान के लिए डोनेशन इंसानियत का प्रमाण
बता दें कि भारत के जम्मू-कश्मीर में लोगों का ईरान को समर्थन करना इंसानियत का प्रमाण दे रहा है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि मिडिल ईस्ट की जंग इंटरनेशनल लेवल पर चर्चा में है। कई देशों में लोग इंसानियत के नाते ईरान के प्रति दया का भाव दिखा रहे हैं। अमेरिका-इजरायल के हमलों से ईरान के लोग आर्थिक रूप से प्रभावित हो रहे हैं। इसलिए ईरानी लोगों को आर्थिक समर्थन देने के लिए बडगाम के लोग सोना-चांदी और कैश रकम जुटा रहे हैं।
मस्जिद में स्टॉल लगाकर गहने-कैश जुटाया
बडगाम से एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें बडगाम में लोग एक जगह इकट्ठा हैं। वे अपने सोने-चांदी के गहने और पैसे दान कर रहे हैं। बडगाम के मोहसिन अली ने बताया कि ईरान के संकटग्रस्त लोगों की मदद करना चाहते हैं। इसके लिए मस्जिद इमाम जमान में चंदा इकट्ठा करने का नेक काम शुरू किया है। एक स्टॉल लगाया है, जिस पर मां-बहनें अपने नाम रजिस्टर कराकर गहने, नकदी और तांबा आदि दान कर रही हैं। दान में आया सामान ईरान भेजा जाएगा।
ईरान के हमलों से दहला इजरायल, आधी रात को वेस्ट बैंक और यरुशलम पर क्लस्टर वारहेड से दागी मिसाइलें
विधायक ने एक महीने का वेतन दान दिया
बडगाम के विधायक मुंतजिर मेहदी ने भी ईरान की मदद के लिए एक महीने का वेतन दान में दिया है। उनका कहना है कि मुसीबत के समय साथ खड़े होगा इंसानियत का पहला धर्म है। वैसे ईरान में शांति की अपील करते हैं। युद्ध समाप्त करने का आग्रह करते हैं। क्योंकि 2 देशों की लड़ाई का नुकसान पूरी दुनिया को उठाना पड़ रहा है, इसलिए इंसानियत के नाते दुनिया के भले के लिए अमेरिका-इजरायल और ईरान तीनों को जंग रोककर अपना-अपना धर्म निभाना चाहिए।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines