Jammu Kashmir Assembly Rucks on Article 370: जम्मू-कश्मीर विधानसभा में पांचवे दिन भी आर्टिकल 370 को लेकर हंगामा हो रहा है। लोकसभा सांसद इंजीनियर राशिद के भाई खुर्शीद अहमद ने मार्शलों को सदन से बाहर निकाल दिया। सदन में बीजेपी आर्टिकल 370 पर लाए प्रस्ताव को लेकर लगातार विरोध कर रही है। बीजेपी के विधायकों ने पीडीपी और स्पीकर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया।
हम चुनाव के लिए वादे नहीं करते
बता दें कि विधानसभा में विपक्ष और पक्ष के विधायकों में आर्टिकल 370 की बहाली को लेकर हंगामा हुआ है। वहीं सीएम उमर अब्दुल्ला ने पूरे विवाद को लेकर कहा 5 अगस्त 2019 को हुआ, वो हमें मंजूर नहीं। हमारे साथ बातचीत किए बिना ये किया गया। कुछ लोग कह रहे हैं हम वो मुद्दा भूल गए। हम धोखा देने वाले नहीं, बल्कि हम कानून जानने वाले लोग है। कैसे चीजें असेंबली के जरिए लाई जाए।
उमर अब्दुल्ला ने आगे कहा कि हम चाहते हैं कि असेंबली से ऐसी आवाज आए कि केंद्र सरकार हमसे बात करने के लिए मजबूर हो जाए। वो आवाज हमने उठाई है और प्रस्ताव पास करवाया है। हम चुनाव के लिए वादे नहीं करते हैं। हम हवाई वादे नहीं करते हैं, हम जो वादे करते हैं उसे पूरा करते हैं।
ये भी पढ़ेंः Maharashtra Chunav 2024: BJP के विज्ञापन पर भड़की कांग्रेस, बोली- दर्ज कराएंगे FIR
जानें पूरा विवाद
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा में आर्टिकल 370 की बहाली को लेकर बुधवार को प्रस्ताव पारित किया गया था। प्रस्ताव में केंद्र सरकार से अपील की गई कि वे चुने हुए जनप्रतिनिधियों से इसको लेकर बातचीत करें। इस बीच पीडीपी के विधायक भी आर्टिकल 370 की बहाली को लेकर एक प्रस्ताव लेकर आए। इस पर नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा बहस के दौरान अपना पक्ष रख रहे थे तभी खुर्शीद शेख 370 पर बना एक पोस्टर लाए और सदन में लहराने लगे। इसके बाद बीजेपी और पक्ष के विधायकों के बीच हाथापाई हो गई। इसके बाद मार्शलों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला।
ये भी पढ़ेंः झारखंड में किसके खाते में जाएगी आदिवासी बहुल 18 सीटें, JMM के किले में सेंध लगाने की तैयारी में BJP
संबंधित खबरें
MLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP की जीत, SP ने चौंकाया, कांग्रेस का खुला खाता
8 mins ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर BJP मंत्री पर पलटवार
1 hr agoLIVE: अफगानिस्तान में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.2 रही तीव्रता
2 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
2 hrs ago90% घटे कैंसर की दवाइयों के रेट, जानें कब से लागू होंगी नई कीमतें?
3 hrs agoदिल्ली-NCR में 'अर्नब' से बदला मौसम, सुबह-सुबह बरसे बादल और चली ठंडी हवाएं
3 hrs ago'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
11 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
13 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
14 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines