24 सीटें, 219 उम्मीदवार, 24 लाख वोटर्स...जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव से जुड़ी अहम जानकारियां

J&K Assembly Elections 2024: जम्मू और कश्मीर में 10 सालों में पहली बार विधानसभा चुनाव के लिए मंच तैयार है। अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद केंद्र शासित प्रदेश में यह पहला चुनाव है।

Jammu Kashmir assembly elections
विज्ञापन

J&K Assembly Elections 2024: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों के लिए आज पहले चरण के लिए वोटिंग हो रही है। जम्मू-कश्मीर में पहले चरण में 24 सीटों के लिए वोटिंग की जा रही है। सात जिलों के वोटर्स 10 साल में पहली बार विधानसभा चुनाव में वोट डालेंगे। इस दौरान जम्मू क्षेत्र के 3 जिलों और कश्मीर घाटी के 4 जिलों में वोटिंग की जा रही है। जिसमें 90 निर्दलीय समेत 219 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

कितने बजे से शुरू होगा मतदान?

मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है जो शाम 6 बजे तक चलेगा। सालों बाद इलेक्शन होने की वजह से कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया गया है। मतदान के लिए कश्मीरी पंडितों के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। दिल्ली, जम्मू और उधमपुर में विस्थापित कश्मीरी पंडितों के लिए खास वोटिंग सेंटर बनाए गए हैं। विस्थापित कश्मीरी पंडितों के लिए दिल्ली में 4, जम्मू में 19 और उधमपुर में 1 वोटिंग सेंटर बनाए गए हैं। इस चुनाव के नतीजों का 8 अक्टूबर को ऐलान किया जाएगा।

विज्ञापन

10 साल बाद हो रहे विधानसभा चुनाव

जम्मू और कश्मीर में दस सालों में पहली बार विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। पहले चरण का मतदान बुधवार, 18 सितंबर को होगा। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, पहले चरण में कुल 23,27,580 मतदाता मतदान करने के लिए पात्र हैं। मतदान के लिए इलेक्शन कमीशन ने पूरी तैयारी कर ली है। इसके लिए कुल 14000 मतदान कर्मचारी 3276 मतदान केंद्रों पर प्रक्रिया की निगरानी के लिए लगाया गया है। पहले चरण के मतदान में 219 उम्मीदवार मैदान में हैं। जिसमें 11,76,462 पुरुष, 11,51,058 महिला और 60 थर्ड जेंडर के मतदाता शामिल हैं।

विज्ञापन

24 सीटों की लिस्ट

पहले चरण में पंपोर, त्राल, पुलवामा, राजपोरा, जैनापोरा, शोपियां, डी.एच. पोरा, कुलगाम, देवसर, दोरू विधानसभा, कोकेरनाग (ST), अनंतनाग पश्चिम, अनंतनाग, श्रीगुफवारा-बिजबेहरा, शंगस-अनंतनाग पूर्व, पहलगाम, इंदरवाल, किश्तवाड़, पैडर-नागसेनी, भद्रवाह, डोडा, डोडा पश्चिम, रामबन, बनिहाल सीटों पर मतदान होगा। इसमें पुलवामा की 4  शोपियां की 2, कुलगाम की 3, अनंतनाग की 7, रामबन की 2, किश्तवाड़ की 3 सीटों और डोडा जिले की 3 सीटें शामिल हैं।

केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) ने गठबंधन किया है। जबकि पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP), भारतीय जनता पार्टी (BJP), पीपुल्स कॉन्फ्रेंस और अन्य पार्टियां स्वतंत्र ही चुनाव लड़ रही हैं।

विज्ञापन

चुनाव में प्रमुख चेहरे

चुनाव में PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती का मुकाबला नेशनल कॉन्फ्रेंस के बशीर अहमद वीरी और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सोफी मोहम्मद यूसुफ से है। पुलवामा सीट पर PDP के वहीद पारा को नेशनल कॉन्फ्रेंस उम्मीदवार मोहम्मद खलील बंद टक्कर देने के लिए मैदान में हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ