Jammu-Kashmir Assembly Election 2024: जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव 2024 की सरगर्मियां तेज हैं। यहां मंगलवार को बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में पार्टी ने 29 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है। लिस्ट में श्री माता वैष्णो देवी विधानसभा से बदलदेव राज शर्मा और बनी विधानसभा से जीवन लाल को उम्मीदवार बनाया गया है।
44 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट वापस ली थी
इससे पहले बीजेपी ने वैष्णो देवी विधानसभा से रोहित दूबे को अपना उम्मीदवार चुना था। बता दें 26 अगस्त को बीजेपी ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए 44 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट वापस लेने के बाद 15 उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी की थी। इस नई लिस्ट में बीजेपी ने 8 मुस्लिम उम्मीवारों को टिकट दिया है।
ये भी पढ़ें: क्या जम्मू कश्मीर चुनाव में ‘बगावत’ BJP को पड़ेगी भारी? पैराशूट कैंडिडेट पर प्रदेशाध्यक्ष ने दिया बड़ा बयान
तीसरी लिस्ट में इन नेताओं का नाम
जानकारी के अनुसार मंगलवार को जारी तीसरी लिस्ट में हब्बाकदल विधानसभा सीट से अशोक भट्ट, गुलाबगढ़ (एसटी) से मोहम्मद अकरम चौधरी, रियासी से कुलदीप राज दूबे, कालाकोट-सुंदरबानी से ठाकुर रणधीर सिंह, मेंढ़र (एसटी) से मुर्तजा खान और सुरनकोटे (एसटी) से सैयद मुश्ताक अहमद बुखारी को टिकट दिया है।
जम्मू-कश्मीर में 3 फेज में विधानसभा चुनाव
जम्मू-कश्मीर में 3 फेज में विधानसभा चुनाव होंगे। यहां पहले चरण में 18 सिंतबर को पुलवामा, अनंतनाग, शोपियां, कुलगाम और रामबन आदि विधानसभा सीट पर मतदान होगा। दूसरे चरण में 25 सितंबर को श्रीनगर, पुंछ और तीसरे चरण में 1 अक्टूबर को बांदीपोरा, कुपवाड़ा बारामूला और उधमपुर आदि विधानसभा में मतदान होना है।
इससे पहले 2014 में हुए थे चुनाव
इससे पहले जम्मू-कश्मीर में 2014 में 87 विधानसभा सीटों पर मतदान हुए थे। जिसमें 28 सीटों पर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी, 25 सीटों पर बीजेपी, 15 पर नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी और 12 सीटों पर कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी चुनाव जीते थे।
ये भी पढ़ें: आतंकी हमले में पिता-चाचा की मौत…शगुन परिहार कौन? जिन्हें BJP ने बनाया प्रत्याशी
ये भी पढ़ें: 1 महिला, 1 कश्मीरी पंडित और कितने मुसलमान? भाजपा की पहली लिस्ट का पूरा एनालिसिस
संबंधित खबरें
SC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
6 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
8 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
9 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
10 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
11 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
11 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
12 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
13 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
14 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines