Jammu Kashmir Anantnag Truck Blast: जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में आज एक ट्रक में जोरदार धमाका हुआ। हादसे में ट्रक में सवार 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें राहगीरों ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं ट्रक में धमाके की खबर मिलते ही सेना के जवान भी मौके पर पहुंचे। आतंकी हमले के एंगल से धमाके की जांच चल रही है। बताया जा रहा है कि विस्फोट की गूंज दूर तक सुनाई दी।
यह भी पढ़ें: मणिपुर में हिंसा के बाद फिर बिगड़े हालात, 2 दिन बंद रहेंगे स्कूल; इंटरनेट 5 दिन के लिए सस्पेंड
घायल मजदूरों की हालत खतरे से बाहर
घटना लारकीपोरा इलाके की है। लोड कैरियर में ले जाए जा रहे सीमेंट मिक्स सेटलिंग वाइब्रेशन मशीन, पोर्टेबल जनरेटर और तेल के टिन कैन में विस्फोट हुआ। अनंतनाग पुलिस के अनुसार, धमाके में घायल मजदूरों की हालत अभी स्थिर है। सभी घायल मजदूर बिहार के रहने वाले हैं। पुलिस और सेना के जवान मिलकर धमाके की जांच कर रहे हैं। रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी।
यह भी पढ़ें: Watch Video: ‘ISKCON कसाइयों को बेचता है गाय…’ भाजपा सांसद मेनका गांधी ने क्यों लगाए गंभीर आरोप?
जम्मू-कश्मीर में आतंकी समेत 8 गिरफ्तार
बता दें कि जम्मू-कश्मीर के ही बारामूला में 2 आतंकी मॉड्यूल का खुलासा हुआ। सेना के जवानों ने एक आतंकवादी समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें 2 महिलाएं भी शामिल हैं। 3 अन्य लोगों को भी जवानों ने दबोचा है। आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और TRF (द रेजिस्टेंस फ्रंट) से जुड़कर यह लोग वारदातें कर रहे थें। आरोपियों से तलाशी में हथियार और गोला-बारूद भी मिला।
संबंधित खबरें
MLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP की जीत, SP ने चौंकाया, कांग्रेस का खुला खाता
9 mins ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर BJP मंत्री पर पलटवार
1 hr agoLIVE: अफगानिस्तान में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.2 रही तीव्रता
2 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
2 hrs ago90% घटे कैंसर की दवाइयों के रेट, जानें कब से लागू होंगी नई कीमतें?
3 hrs agoदिल्ली-NCR में 'अर्नब' से बदला मौसम, सुबह-सुबह बरसे बादल और चली ठंडी हवाएं
3 hrs ago'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
11 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
13 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
14 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines