---विज्ञापन---

देश angle-right

Watch Video: ‘ISKCON कसाइयों को बेचता है गाय…’ भाजपा सांसद मेनका गांधी ने क्यों लगाए गंभीर आरोप?

Watch Video Maneka Gandhi Makes Allegations On ISKCON Cow: ISKCON पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद मेनका गांधी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि इस्काॅन लोगों के साथ धोखा कर रहा है। यहां गौशालाओं की गायों को कसाइयों को बेच दिया जाता है। उनके आरोप पर फिलहाल इस्काॅन ने कोई टिप्पणी नहीं […]

---विज्ञापन---

Watch Video Maneka Gandhi Makes Allegations On ISKCON Cow: ISKCON पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद मेनका गांधी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि इस्काॅन लोगों के साथ धोखा कर रहा है। यहां गौशालाओं की गायों को कसाइयों को बेच दिया जाता है। उनके आरोप पर फिलहाल इस्काॅन ने कोई टिप्पणी नहीं की है।

इस्काॅन देश का सबसे बड़ा धोखा

मेनका गांधी पशुओं के लिए कार्य करती रही हैं। उन्होंने बताया कि इस्काॅन देश का सबसे बड़ा धोखा है। यह गौशालाएं चलाता है सरकार से इसके लिए सस्ती दरों पर जमीनें भी हासिल करता है। उनके बयान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

---विज्ञापन---

इस आधार पर लगाया आरोप

भाजपा सांसद ने आरोप लगाते हुए कहा कि वह आंधप्रदेश के अनंतपुर में स्थित इस्काॅन की गौशाला गईं थीं। जहां एक भी ऐसी गाय नहीं थी जो दूध देती हो। इसके साथ ही पूरी डेयरी में कोई बछड़ा भी नहीं था। उन्होंने कहा कि इस्काॅन की डेयरी में ना तो दूध देने वाली गाय थी ना बछड़ा इसका मतलब सभी को बेच दिया।

---विज्ञापन---

इस्काॅन कसाइयों को बेच रहा गाय

उन्होंने आगे कहा कि इस्काॅन सभी गायों को कसाइयों को बेच रहा है। उनके जैसा काम कोई नहीं करता है। वे सड़कों पर गाते हैं कि ‘हरे राम हरे कृष्णा’। शायद उनके जितनी गायों को कोई कसाइयों को नहीं बेचता होगा। जानकारी के अनुसार मेनका गांधी ने सारी बातें एक महीने पहले दिए एक इंटरव्यू में कही। ये इंटरव्यू ‘मां का दूध’ नाम से डॉक्युमेंट्री बनाने वाली डाॅक्टर हर्षा आत्मकुमारी ने लिया था।

---विज्ञापन---
First published on: Sep 27, 2023 10:48 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola