Jammu Kashmir Blast: जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में ट्रक में जोरदार धमाका, 8 मजदूर झुलसे

Indian Army Search Operation

Indian Army Search Operation

Jammu Kashmir Anantnag Truck Blast: जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में आज एक ट्रक में जोरदार धमाका हुआ। हादसे में ट्रक में सवार 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें राहगीरों ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं ट्रक में धमाके की खबर मिलते ही सेना के जवान भी मौके पर पहुंचे। आतंकी हमले के एंगल से धमाके की जांच चल रही है। बताया जा रहा है कि विस्फोट की गूंज दूर तक सुनाई दी।

घायल मजदूरों की हालत खतरे से बाहर

घटना लारकीपोरा इलाके की है। लोड कैरियर में ले जाए जा रहे सीमेंट मिक्स सेटलिंग वाइब्रेशन मशीन, पोर्टेबल जनरेटर और तेल के टिन कैन में विस्फोट हुआ। अनंतनाग पुलिस के अनुसार, धमाके में घायल मजदूरों की हालत अभी स्थिर है। सभी घायल मजदूर बिहार के रहने वाले हैं। पुलिस और सेना के जवान मिलकर धमाके की जांच कर रहे हैं। रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी।

जम्मू-कश्मीर में आतंकी समेत 8 गिरफ्तार

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के ही बारामूला में 2 आतंकी मॉड्यूल का खुलासा हुआ। सेना के जवानों ने एक आतंकवादी समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें 2 महिलाएं भी शामिल हैं। 3 अन्य लोगों को भी जवानों ने दबोचा है। आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और TRF (द रेजिस्टेंस फ्रंट) से जुड़कर यह लोग वारदातें कर रहे थें। आरोपियों से तलाशी में हथियार और गोला-बारूद भी मिला।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ