Amarnath Yatra 2025: जम्मू-कश्मीर में होने वाली पवित्र अमरनाथ यात्रा के शुरू होने में केवल दो दिन का समय बचा है। 3 जुलाई से इसकी शुरुआत हो जाएगी, जिसके लिए प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। बीते दिन सिक्योरिटी चेक के लिए संयुक्त रूप से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। साथ ही यात्रा के दौरान मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी भी दी गई। वहीं, आज यानी 1 जुलाई से पहलगाम और बालटाल समेत सभी मार्गों को नो फ्लाइंग जोन में रखा गया है।
कब से कब तक रहेगा नो फ्लाइंग जोन?
इसके लिए 16 जून 2025 के सरकारी आदेश सामने आया, जिसमें इस बदलाव की जानकारी दी गई। आदेश के मुताबिक, अमरनाथजी यात्रा के सभी मार्गों को, जिसमें पहलगाम और बालटाल भी शामिल हैं, वहां पर 1 जुलाई से 10 अगस्त 2025 तक ‘नो फ्लाइंग जोन’ घोषित किया है। अमरनाथजी यात्रा 2025 के दौरान यात्रा क्षेत्र में तीर्थयात्रियों के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं नहीं मिलेंगी।
ये भी पढ़ें: Amarnath Yatra में सुरक्षा को लेकर हुई टेंशन दूर, पुलिस ने दिखाई तैयारियों की झलक
यात्रियों को दी गई सलाह
यात्रा से पहले यात्रियों को इस पर ध्यान देने की बात कही गई है। आदेश में कहा गया कि योजना बनाने वाले यात्री पैदल पवित्र गुफा मंदिर तक पहुंच सकते हैं। इसके अलावा, यात्रा के दौरान टट्टुओं और पालकी की सेवाएं भी ले सकते हैं। बता दें कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही यात्रियों की सुरक्षा के लिए सख्त इंतजाम किए जा रहे हैं।
रूट का कैसे पता करें?
यात्रियों को यात्रा के पूरे रूट की जानकारी चाहिए, तो उसके लिए वह श्राइन बोर्ड की आधिकारिक साइट पर जा सकते हैं। वहां पर पवित्र गुफा तक पहुंचने के रूट की पूरी जानकारी दी गई है। आपको बता दें कि अमरनाथजी दो मार्गों से पहुंचा जा सकता है, यानी लगभग 32 किलोमीटर लंबा पहलगाम मार्ग या लगभग 14 किलोमीटर लंबा बालटाल मार्ग। बालटाल सड़क मार्ग से श्रीनगर से लगभग 95 किलोमीटर दूर है। बोर्ड की वेबसाइट पर हेल्प डेस्क भी मिल जाएगी, जहां पर यात्रा से जुड़ी पूरी डिटेल दी गई है।
ये भी पढ़ें: Amarnath Yatra के दौरान मिलेंगी अस्पताल, बेड, एम्बुलेंस जैसी सुविधाएं, CMO ने दिया यात्रा पर ताजा अपडेट
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
4 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
5 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
7 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
7 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
9 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
10 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
11 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
11 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
11 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines