Jammu Kashmir: उत्तराखंड के जोशीमठ के बाद इस राज्य में दहशत, एक साथ कई घरों में दिखी दरारें
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

Jammu Kashmir: उत्तराखंड के जोशीमठ के बाद एक और राज्य के कई घरों के लोग दहशत में हैं। शुक्रवार को जानकारी दी गई कि एक इलाके में स्थित कई घरों में भारी संख्या में दरारें आईं हैं जिसके बाद स्थानीय लोग दहशत में हैं।
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, जम्मू और कश्मीर के डोडा जिले के कई घरों में दरारें देखने को मिली है। जानकारी के मुताबिक, यहां के एक घर में दिसंबर में दरार मिलने की सूचना मिली थी, लेकिन शुक्रवार को छह अन्य घरों में दरार पड़ने की सूचना मिली।
और पढ़िए – बाल विवाह किया या कराया तो भेजे जाओगे जेल, हिमंत बिस्वा के ऐलान के बाद असम में 1,800 गिरफ्तार
J&K | Cracks were reported in a house in December in Doda district. Till yesterday, 6 buildings had cracks, but now these cracks have started to increase. This area is gradually sinking. The government is trying to find a solution as soon as possible: Athar Amin Zargar, DM Doda pic.twitter.com/ZmADASy4o6
— ANI (@ANI) February 3, 2023
डोडा के डीएम अतहर अमीन ने जानकारी दी कि एक घर में दरार की सूचना मिली थी। कल तक 6 इमारतों में दरारें आ गई थीं, लेकिन अब ये दरारें बढ़ने लगी हैं। यह क्षेत्र धीरे-धीरे डूब रहा है। सरकार जल्द से जल्द समाधान निकालने की कोशिश कर रही है।
बता दें कि उत्तराखंड के जोशीमठ में एक साथ सैंकड़ों घरों में दरार मिलने के बाद अचानक ये इलाका सुर्खियों में आ गया था। राज्य सरकार ने एहतियातन कदम उठाते हुए प्रभावित क्षेत्रों से कई लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: