Jammu & Kashmir: शेपियां में आतंकियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, बिहार के तीन लेबर घायल, आर्मी ने चलाया सर्च ऑपरेशन
Edited By Bhola Sharma

प्रतीकात्मक तस्वीर।
Edited By Bhola Sharma

प्रतीकात्मक तस्वीर।
Jammu & Kashmir: दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के गगरान इलाके में गुरुवार शाम संदिग्ध आतंकवादियों की गोलीबारी में तीन मजदूर घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आतंकवादियों ने गुरुवार की शाम तीन मजदूरों पर गोलीबारी की, जो गगरान इलाके में काम कर रहे थे। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रही है।
अधिकारियों ने आगे बताया कि तीनों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से तीनों को आगे के इलाज के लिए श्रीनगर अस्पताल रेफर कर दिया गया। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक घायलों की पहचान अनमोल, हीरालाल और पिंटो के रूप में हुई है, ये सभी बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
हमले की सूचना पाकर सेना क्षेत्र में पहुंच गई है और फरार आतंकवादियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
#WATCH | Jammu and Kashmir | Police and Army cordoned off the area in Gagran, Shopian after gunshots were heard in the area; some people got injured.
More details awaited. pic.twitter.com/eFzCxpoIqU
— ANI (@ANI) July 13, 2023
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आतंकवादी साजिश से जुड़े एक मामले में गुरुवार को पुलवामा, अवंतीपोरा और शोपियां जिले के पांच स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान पाकिस्तान समर्थित प्रतिबंधित आतंकी संगठनों से जुड़े लोगों के घरों की तलाशी ली गई।
अफसरों का कहना है कि द रेसिस्टेंस फ्रंट (TRF) समेत कुछ नए संगठनों को सोशल मीडिया के जरिए केंद्र शासित प्रदेश में हमले करने की धमकियां देते हुए पाया गया है। छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक डेटा वाले कई डिजिटल उपकरण बरामद किए गए हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: