हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Jammu Kashmir: कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, मारे गए 2 खूंखार आतंकी

Kupwara 2 Terrorist Encounter: जम्मू कश्मीर चुनाव के बाद सुरक्षाबलों ने घाटी में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान 2 आतंकियों को मार गिराया गया है। सेना घाटी में छिपे अन्य आतंकियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
File Photo

Jammu Kashmir 2 Terrorist Encounter: जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। कुपवाड़ा में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकी मारे गए हैं। भारतीय सेना ने घाटी में ऑपरेशन गुगलधार चलाया है। जिसके तहत आर्मी ने 2 आतंकियों को ढेर कर दिया है। वहीं अन्य आतंकियों की तलाश अभी जारी है। आतंकियों के पास भारी संख्या में हथियार बरामद हुए हैं। सेना ने इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी रखा है।

खुफिया जानकारी के आधार पर लिया एक्शन

आतंकियों के एनकाउंटर की जानकारी देते हुए सेना ने बताया कि सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन गुगलधार के तहत 2 आतंकियों को मार गिराया है। इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी भी चल रहा है। सुरक्षाबलों को कुपवाड़ा में संदिग्ध गतिविधियों के बारे में पता चला था। ऐसे में जब सेना के जवान वहां पहुंचे, तो आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। कुछ घंटे चली मुठभेड़ के बाद सेना की जवाबी फायरिंग में 2 आतंकी मौके पर ही ढेर हो गए।

जम्मू कश्मीर पुलिस के साथ चलाया ऑपरेशन

आर्मी के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 4 अक्टूबर 2024 खुफिया रिपोर्ट में आंतकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। ऐसे में भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस ने मिलकर ज्वॉइंट ऑपरेशन चलाया। कुपवाड़ा के गुगलधार में यह ऑपरेशन तल रहा था। सेना पहले से चौकन्नी थी। संदिग्ध गतिविधियों का आभास होने पर सेना ने एक्शन लिया। कुछ देर तक चली मुठभेड़ में 2 आतंकी मारे गए। तभी से इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। सेना अन्य आतंकियों की तलाश कर रही है।

पाकिस्तान से आए थे आतंकी

खबरों की मानें तो आतंकी भारत-पाकिस्तान सीमा पार करके अवैध रूप से जम्मू कश्मीर में दाखिल हुए थे। यह आतंकी कुपवाड़ा में छिपे हुए थे। इसकी जानकारी मिलते ही सुरक्षाबल एक्शन में आ गई और आतंकियों को ढेर कर दिया।

यह भी पढ़ें- 5 राज्यों में आंधी-तूफान की आशंका; दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम और कब से पड़ेगी ठंड? जानें मौसम का हाल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें