Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर में रमजान के महीने में एक फैशन शो का आयोजन किया गया। इसके बाद इस शो की तस्वीरें सामने आईं। इसके बाद से ही इसको लेकर विवाद शुरू हो गया है। इस फैशन शो को अश्लील बताया जा रहा है। इस मामले पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की भी प्रतिक्रिया सामने आई। जिसमें उन्होंने कहा कि वह लोगों के गुस्से को पूरी तरह समझते हैं। आपको बता दें कि यह प्रोग्राम गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट में आयोजित किया गया था। जिसकी राजनीतिक और धार्मिक दोनों ही वर्गों ने आलोचना की है। इस मामले पर एक बार फिर से जम्मू-कश्मीर के सीएम का बयान सामने आया है।
उमर अब्दुल्ला ने क्या कहा?
रमजान के महीने में गुलमर्ग फैशन शो का मुद्दा गर्माया हुआ है। इस मामले पर सीएम उमर अब्दुल्ला का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने इस आयोजन के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि ‘वहां एक निजी पार्टी आयोजित की गई थी, एक फैशन शो आयोजित किया गया था। मैंने जो देखा, उसके अनुसार इसे साल के किसी भी समय आयोजित नहीं किया जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि रमजान के महीने में तो बिल्कुल भी इसका आयोजन नहीं होना चाहिए था। यह एक निजी पार्टी थी और इसमें कोई सरकारी भागीदारी नहीं थी।
ये भी पढ़ें: गाजियाबाद में खरीदें प्लॉट! आवेदन-नीलामी की आखिरी तारीख, पढ़ें पूरी जानकारी
उन्होंने आगे कहा कि इसके लिए हमसे परमिशन नहीं ली गई थी। सीएम ने आगे कहा कि इसको लेकर निर्देश दिए गए हैं कि अगर कानून के खिलाफ कुछ भी हुआ है, तो कार्रवाई की जानी चाहिए। अगर जरूरी हुआ, तो इसे पुलिस को सौंप दिया जाना चाहिए, पुलिस इसकी जांच करेगी।
फैशन शो पर क्यों मचा बवाल?
इस्लाम धर्म में रमजान का महीना बहुत ही पाक महीना माना जाता है। इस महीने से मुसलमानों की धार्मिक आस्थाएं जुड़ी हैं। मुस्लिम बहुल जम्मू-कश्मीर में इस पाक महीने में इस तरह का फैशन शो, जिसमें पुरुष और महिलाएं आधे अधूरे कपड़े पहनकर रैंप वॉक करते हैं, मुसलमानों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा रहा है। इसलिए इस फैशन शो पर बवाल हो रहा है।
ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा वेस्ट से 3 मिनट में पहुंचेंगे गाजियाबाद, शाहबेरी के जाम से मिलेगी निजात
संबंधित खबरें
'यातायात नियमों का सख्ती से पालन नहीं करते लोग…', दिल्ली HC की बड़ी टिप्पणी
13 hrs agoतमिलनाडु में भारी बारिश के बीच भूस्खलन, बस ड्राइवर की मौत: चपेट में आया घर
14 hrs agoदिल्ली में बादल, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; चक्रवाती तूफान का भी खतरा
15 hrs agoगैंगस्टर हिमांशु भाऊ की आज भी दहशत कायम, गवाही के लिए कोई नहीं तैयार
15 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
16 hrs ago'PAK हमारी रक्षा कर रहा', फारूक के बिगड़े बोल; BJP ने कहा- 'जाएं पाकिस्तान'
17 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
18 hrs agoCM विजय के एक फैसले से सस्ती होगी तमिलनाडु की फ्लाइट्स! केंद्र ने की तारीफ
19 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
19 hrs agoकश्मीर में गुलदाउदी के फूलों से सजा बाग-ए-गुल-ए-दाऊद बगीचा
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines