हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुई मुठभेड़ में 1 आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों के 3 जवान घायल

जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले के गुड्डर जंगल में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में एक अधिकारी समेत 3 जवान घायल हो गए हैं। कई आतंकी अभी भी छिपे होने की खबर है।

विज्ञापन

कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। 3 जवान घायल हो गए हैं और गोली बारी लगातार जारी है। मुठभेड़ में1 आतंकी ढेर हो चुका है। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना की 9 नेशनल राइफल्स और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया, जिसके बाद यह मुठभेड़ शुरू हुई।

घायल जवानों का इलाज जारी

खबर के अनुसार, गोलीबारी अभी भी जारी है और अभियान में मदद के लिए ज्यादा से ज्यादा बल मौके पर भेजे गए हैं। कश्मीर पुलिस ने बताया कि यह मुठभेड़ कुलगाम के गुड्डर जंगल में शुरू हुई। मुठभेड़ के दौरान, 1 अधिकारी समेत 3 जवान घायल हो गए हैं। इन सभी का इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें- ‘बिहार का कितना अपमान करोगे, PM को कितनी गाली दोगे’, गिरिराज ने कांग्रेस और तेजस्वी को दिखाए तेवर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें