'बिहार का कितना अपमान करोगे, PM को कितनी गाली दोगे', गिरिराज ने कांग्रेस और तेजस्वी को दिखाए तेवर

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस और राजद नेता तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने बिहार और पीएम मोदी का अपमान करने का आरोप लगाया है।

giriraj singh news
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस और राजद नेता तेजस्वी यादव पर तीखा हमला कर उन पर बिहार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कांग्रेस और तेजस्वी यादव पर बिहार और पीएम मोदी का अपमान करने का आरोप लगाया है।

PM की मां के बारे में भी अपमानजनक शब्द बोले

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस और तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए पूछा कि आखिर कब तक आप लोग बिहार का अपमान करेंगे, कितनी गालियां देंगे? यही नहीं पीएम की मां के बारे में भी अपमानजनक शब्द कहे गए।

विज्ञापन

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने आगे कहा कि आपने हाइड्रोजन बम की बात की थी, लेकिन बीड़ी बम गिराया, इसका क्या मतलब है कि आप बिहारियों की तुलना बीड़ी से करेंगे?

माफी मांगे नहीं तो परिणाम भुगतने होंगे- गिरिराज सिंह

अगर तेजस्वी यादव और राहुल गांधी माफी नहीं मांगते हैं तो आपको इसके परिणाम भुगतने होंगे। उन्होंने इस बहाने से जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के लीडर उमर अब्दुल्ला पर तंज कसा है। उनके द्वारा श्रीनगर में रिनोवेटिव हजरतबल दरगाह की आधारशिला पर नेशनल सिंबल के इस्तेमाल पर सवाल उठाए गए थे।

उमर अब्दुल्ला ने दी सफाई

उमर अब्दुल्ला ने नेशनल सिंबल के इस्तेमाल पर सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने कभी भी किसी धार्मिक जगह पर इसका प्रयोग होते नहीं देखा है। उन्होंने बताया कि यह सरकारी या आधिकारिक आयोजनों पर इस्तेमाल के लिए होता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ