जम्मू-कश्मीर: कठुआ में 3 आतंकवादी के छिपे होने की आशंका; 9 दिन में तीसरी मुठभेड़

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सोमवार रात को सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। इस दौरान सुरक्षा बलों ने ऊपरी इलाकों में 3 आतंकवादियों को घेर लिया।

Jammu and Kashmir Encounter in Kathua
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में फिर से सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच जमकर गोलीबारी होने की खबर है। पिछले 9 दिनों में यह जिले की तीसरी मुठभेड़ है। ताजा मुठभेड़ की खबर रामकोट इलाके से आई है। रामकोट इलाके में सोमवार रात को सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। ऊपरी इलाकों में 3 आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका है, जिन्हें सुरक्षा बलों ने को घेर लिया है। इस ऑपरेशन की सफलता के लिए घटना स्थल पर अतिरिक्त बल भेजा गया है।

Advertisment

ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने कठुआ के ऊपरी इलाकों में 3 आतंकियों को घेरा हुआ है। सुरक्षा बलों ने जिले के दूर-दराज रामकोट इलाके में आतंकवादियों के साथ नए सिरे से संपर्क स्थापित किया है।

आगे की जानकारी के लिए प्रतीक्षा करनी होगी।

सान्याल गांव में पहली मुठभेड़

बता दें कि पहली मुठभेड़ 23 मार्च को कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर के सान्याल गांव के पास हुई थी। इस मुठभेड़ के दौरान एक लड़की घायल हो गई थी और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। शुरुआती मुठभेड़ के बाद आतंकवादी पहले संपर्क स्थल से भागने में सफल रहे और तलाशी अभियान जारी रहा।

विज्ञापन

दो आतंकवादी हुए ढ़ेर

वहीं, दूसरी मुठभेड़ 27 मार्च को कठुआ के जुथाना में हुई, जिसमें 4 पुलिसकर्मियों की जान चली गई। आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद (JeM) संगठन के दो आतंकवादियों को मार गिराया गया। बता दें कि जुथाना के घने जंगल वाले इलाके में चार से पांच आतंकवादी छिपे हुए हैं और सुरक्षाकर्मियों ने छिपे हुए आतंकवादियों के स्थान का पता लगा लिया है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ