गुजरात के इस शहर में बनी भारत की सबसे बड़ी सोलर सेल गीगाफैक्ट्री; मिलेंगी करीब 40 हजार नौकरियां

गुजरात के चिखली के नवसारी में वारी एनर्जीज लिमिटेड द्वारा 5.4 गीगावाट सोलर सेल गीगाफैक्ट्री बनाई गई है। यह भारत की सबसे बड़ी सोलर सेल गीगाफैक्ट्री है।

India's largest 5.4 solar cell gigafactory
विज्ञापन

गुजरात की भूपेंद्र पटेल सरकार हर एक क्षेत्र में राज्य के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। राज्य सरकार इन दिनों ग्रीन एनर्जी की तरफ खास फोकस कर रही है। इसको लेकर राज्य में कई अलग-अलग रिन्यूएबल एनर्जी के प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। इसी के तहत चिखली में भारत की सबसे बड़ी सोलर सेल गीगाफैक्ट्री बनाई गई है, जिसका निर्माण वारी एनर्जीज लिमिटेड ने किया है।

विज्ञापन

वारी के अनुसार, इससे राज्य में 39,500 नौकरियां पैदा हुई हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने सोलर सेल गीगाफैक्ट्री का उद्घाटन किया है।

नवसारी में बनी गीगाफैक्ट्री

इस 5.4 गीगावाट सोलर सेल गीगाफैक्ट्री को वारी एनर्जीज लिमिटेड ने चिखली के नवसारी में बनाया है। यह फैक्ट्री 150 एकड़ में फैली हुई है, जिसका निर्माण क्षेत्र 101 एकड़ है। ऊर्जा मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि भारत की रिन्यूएबल एनर्जी की विकास गाथा गुजरात में आकार ले रही है। इसके साथ ही गुजरात रिन्यूएबल एनर्जी में मानक स्थापित करके बाकी राज्यों के लिए एक आदर्श बन रहा है। राज्य में सबसे बड़ी सोलर सेल सुविधा का शुभारंभ आत्मनिर्भर भारत का प्रतीक है।

विज्ञापन

पैदा हुई 39,500 नौकरियां

वर्ल्ड क्लास हाई एफिशिएंसी वाली सोलर सेल टेक्नीक से लैस इस गीगाफैक्ट्री में रिसर्च-ड्रिवेन इनोवेशन, इंजीनियरिंग और स्टेबिलिटी का खास ध्यान रखा गया है। इस गीगाफैक्ट्री के सोलर सेल सर्विस से भारत के व्यापक डीकार्बोनाइजेशन लक्ष्यों को स्वच्छ, हरित और आत्मनिर्भर ऊर्जा के साथ पूरा किया जाएगा। इससे 9500 से अधिक प्रत्यक्ष नौकरियां और करीब 30000 अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं। इससे स्थानीय आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ