Jammu and Kashmir: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान रविवार को श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराया। इस दौरान कांग्रेस के सीनियर नेताओं के साथ-साथ स्थानीय नेता भी मौजूद रहे।
बता दें कि राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा कश्मीर में अपने अंतिम पड़ाव में प्रवेश कर चुकी है। यात्रा कल यानी 30 जनवरी को समाप्त होगी। 7 सितंबर को शुरू हुए पैदल मार्च के अंत में राहुल गांधी ने आज दोपहर 12 बजे श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला भी मौजूद थे।
और पढ़िए – सुरजेवाला का बड़ा आरोप, बोले- मोदी सरकार ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होने से लोगों को रोका
बता दें कि लाल चौक के बाद यात्रा शहर के बुलेवार्ड क्षेत्र में स्थित नेहरू पार्क तक जाएगी। यात्रा श्रीनगर के पंथा चौक से सुबह 10 बजे शुरू हुई और सोनवार चौक पर विश्राम के लिए रुकेगी।
इससे पहले राहुल गांधी ने आज प्रियंका गांधी के साथ सुबह 10:45 बजे यात्रा शुरू की। यात्रा के दौरान सैंकड़ों समर्थकों को तिरंगा और पार्टी के झंडे लिए देखा गया। राहुल गांधी की यात्रा को लेकर लाल चौक के आसपास के पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और सिटी सेंटर के चारों ओर बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा तैनात कर दिया गया है।
और पढ़िए – कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने श्रीनगर के लाल चौक पर फहराया तिरंगा
सोमवार को एसके स्टेडियम में जनसभा को करेंगे संबोधित
राहुल गांधी सोमवार को एसके स्टेडियम में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे, जिसके लिए 23 विपक्षी राजनीतिक दलों को आमंत्रित किया गया है। हालांकि, रिपोर्टों में कहा गया है कि 12 विपक्षी दल भारत जोड़ो यात्रा के समापन समारोह में शामिल होंगे।
7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा करीब 145 दिन और करीब 4,000 किलोमीटर बाद शनिवार को श्रीनगर के बाहरी इलाके में पंथा चौक पहुंची। जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज शाम छह बजे श्रीनगर के होटल ताज विवांता में रात्रिभोज देंगे।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
LIVE: तूफानी हवाओं और भारी बारिश के साथ चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का लैंडफॉल
1 hr agoLIVE: भारत ने पाकिस्तान समेत सभी 10 SCO देशों को फोरम के लिए भेजा न्योता
1 hr agoसमुद्र में उफान, आंधी-तूफान, भारी बारिश; 'अर्नब' के लैंडफॉल से कैसे हालात?
2 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
8 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
9 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
10 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
11 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
11 hrs agoभारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
12 hrs agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines