Jammu and Kashmir Assembly update Elections: चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव का ऐलान कर दिया है। यहां 3 फेज में चुनाव होंगे, सबसे पहले 20 अगस्त को जम्मू कश्मीर में मतदाता सूची जारी होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने शुक्रवार को विधानसभा चुनावों के बारे में ऐलान करते हुए कहा कि यहां 4 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी। उन्होंने कहा कि यहां पहले चरण का चुनाव 18 सिंतबर, दूसरे चरण का 25 सितंबर और तीसरा चरण के चुनाव 1 अक्टूबर को होंगे।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव को लेकर कुल 11838 पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। जम्मू-कश्मीर की आवाम में विधानसभा चुनाव को लेकर उत्सुकता है, यहां लोकसभा चुनाव के बाद माहौल बदला है। हमें अमरनाथ यात्रा के खत्म होने का इंतजार था। जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के पहले चरण लिए 27 अगस्त, दूसरे चरण के लिए 5 सितंबर और तीसरे चरण के लिए 12 सितंबर को नॉमिनेशन की आखिरी तारीख होगी।
ये भी पढ़ें: Haryana Election Date : हरियाणा में विधानसभा चुनाव का बजा बिगुल, जानें कब डाले जाएंगे वोट, कब आएंगे रिजल्ट
बता दें जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 हटने के बाद यहां पहली बार विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। जम्मू और कश्मीर में कुल 90 विधानसभा सीटें है। यहां जम्मू में 43 विधानसभा सीटें और 47 विधानसभा सीटें सीटें कश्मीर घाटी में है। जानकारी के मुताबिक यहां 7 सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं।
इससे पहले आज दिन में जम्मू-कश्मीर में बड़े पैमाने पर अफसरों के तबादले किए गए हैं। जानकारी के अनुसार करीब 200 अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है, जिसमें कई जिलों के डीएम और एसपी शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: चुनाव तारीखों की घोषणा से पहले जम्मू-कश्मीर में बड़ा बदलाव, 200 अफसरों के तबादले
संबंधित खबरें
'यातायात नियमों का सख्ती से पालन नहीं करते लोग…', दिल्ली HC की बड़ी टिप्पणी
49 mins agoतमिलनाडु में भारी बारिश के बीच भूस्खलन, बस ड्राइवर की मौत: चपेट में आया घर
2 hrs agoदिल्ली में बादल, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; चक्रवाती तूफान का भी खतरा
2 hrs agoगैंगस्टर हिमांशु भाऊ की आज भी दहशत कायम, गवाही के लिए कोई नहीं तैयार
2 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
4 hrs ago'PAK हमारी रक्षा कर रहा', फारूक के बिगड़े बोल; BJP ने कहा- 'जाएं पाकिस्तान'
4 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
6 hrs agoCM विजय के एक फैसले से सस्ती होगी तमिलनाडु की फ्लाइट्स! केंद्र ने की तारीफ
6 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
7 hrs agoकश्मीर में गुलदाउदी के फूलों से सजा बाग-ए-गुल-ए-दाऊद बगीचा
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines