जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सेना का एक वाहन गहरी खाई में गिर गया है। दर्दनाक हादसा में भारतीय सेना के दो जवान शहीद हो गए हैं, जबकि कुछ जवान घायल भी हो गए हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही सेना, पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। अभी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

विज्ञापन

अधिकारियों ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि दुर्घटना तब हुई जब बल की एक एम्बुलेंस सड़क से फिसल गई और खाई में गिर गई। अधिकारियों ने कहा कि सेना की एंबुलेंस नियंत्रण रेखा के पास डुंगी गाला के पास उस समय दुर्घटनाग्रस्त हो गई जब उसके चालक ने तेज मोड़ पर नियंत्रण खो दिया।

विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि हादसे में एंबुलेंस चालक और एक जवान की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि बचावकर्ताओं ने उनके शवों को खाई से निकाल लिया।

विज्ञापन

पिछले साल दिसंबर में, उत्तरी सिक्किम के पास एक खड़ी ढलान पर वाहन के फिसलने से सेना के 16 जवानों की मौत हो गई थी और चार अन्य घायल हो गए थे। यह वाहन तीन वाहनों के काफिले का हिस्सा था, जो चटन से सुबह थंगू की ओर बढ़ा था। ज़ेमा के रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ