Jammu and Kashmir: क्रिकेट विश्व कप फाइनल में भारत की हार का जश्न मनाने और जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान समर्थक नारे लगाने के आरोप में पुलिस ने सात छात्रों को गिरफ्तार किया है। विश्वविद्यालय के सात छात्रों को कड़े आतंकवाद विरोधी कानून के तहत गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार सभी आरोपी शेर-ए-कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय के छात्र हैं। सातों आरोपियों पर गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) का आरोप लगाया गया था।
आरोपियों ने लगाए थे पाकिस्तान के समर्थन में नारे
एक छात्र की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। शिकायत में कहा गया था कि आरोपियों ने एक गैर-स्थानीय छात्र को धमकी दी और पाकिस्तान समर्थक नारे लगाए। उन पर गांदरबल में विश्वविद्यालय के शुहामा परिसर में अपने छात्रावास में भारत की हार का जश्न मनाने का भी आरोप है।
विश्व कप 2023 के फाइनल में हार गई थी इंडियन टीम
बता दें कि, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में विश्व कप का फाइनल मुकाबला (World Cup 2023 Final Match) खेला गया था। इस मुकाबले में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम महज 240 रन ही बना पाई थी, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 43 ओवर में चेज कर लिया था। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने छठी बार विश्व कप अपने नाम किया।
ये भी पढ़ेंः IPL 2024: हार्दिक पांड्या ने क्यों छोड़ा GT का साथ? MI में आते ही भारतीय ऑलराउंडर का वीडियो आया सामने
हालांकि, फाइनल मुकाबले में भले ही हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन भारतीय टीम ने लीग के सभी 10 मैचों में जीत दर्ज करके फैंस के दिल को जीतने में कामयाब रही। फाइनल में हार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम के खिलाड़ियों से मुलाकात की थी। पीएम मोदी ने सभी का हौसला बढ़ाया और आगे बढ़ने के लिए उत्सुक किया।
IND VS AUS T20 Series
इधर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम 5 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। इसमें पहले दो मैचों में भारत ने शानदार जीत दर्ज की है।अगला मैच 28 नवंबर को खेला जाएगा।
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
44 mins ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
1 hr agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
2 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
5 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
5 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
6 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
6 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
7 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
7 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines