जम्मू-कश्मीर: बारामूला में पुलिस हिरासत से फरार हुए लश्कर के 2 आतंकवादी, तलाशी अभियान जारी

Jammu and Kashmir

Jammu and Kashmir

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के बारामूला से दो आतंकी पुलिस हिरासत से फरार हो गए हैं। दोनों आतंकी बारामूला में एक शराब की दुकान पर बम विस्फोट में शामिल थे। मारूफ नजीर सोलेह और शाहिद शौकत बाला के रूप में पहचाने गए दो आतंकवादी मई 2022 से पुलिस हिरासत में हैं। दोनों आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे।

दो हाइब्रिड आतंकवादियों को पकड़ने के लिए बारामूला और उत्तरी कश्मीर के अन्य हिस्सों में पुलिस द्वारा बड़े पैमाने पर घेरा और तलाशी अभियान शुरू किया गया है। दोनों आतंकवादी पिछले साल बारामूला में एक शराब की दुकान पर हुए बम विस्फोट में शामिल थे।

एक पुलिस अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, “दो आरोपी, जो बारामूला पुलिस स्टेशन में हिरासत में थे, आज सुबह ‘सहरी’ (सुबह के भोजन) के दौरान भाग गए।” संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ