Jammu & Kashmir: शोपियां के चकुरा में आतंकियों के साथ सुरक्षा बलों की मुठभेड़ जारी, गृह मंत्री शाह ने बुलाई अहम मीटिंग
Edited By Bhola Sharma

Edited By Bhola Sharma

Jammu & Kashmir: जम्मू-कश्मीर के शोपियां के चकुरा इलाके में बुधवार की शाम आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ शुरू हुई है, जो अभी तक जारी है। पूरे इलाके को सुरक्षाबलों और पुलिस जवानों ने घेर रखा है। इससे अधिक अभी जानकारी सामने नहीं आई है।
माना जा रहा है कि चकुरा इलाके में दो आतंकी देखे गए। इसके बाद सुरक्षा बलों ने घेराबंदी बढ़ा दी। साथ ही आसपास रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा है। कश्मीर जोन पुलिस का कहना है कि चकुरा में आतंकियों के होने का इनपुट मिला था। इस पर तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन इसी दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी।
#WATCH | J&K: Encounter has started at Chakoora area of Shopian. Police and security forces are on the job.
(Visuals deferred by unspecified time) pic.twitter.com/9j0QMvQPmR
— ANI (@ANI) April 12, 2023
बीते 5 अप्रैल को दो आतंकवादी नजीर सोलेह और शाहिद शौकत बाला पुलिस हिरासत से फरार हो गए। पुलिस ने बारामूला में शराब की दुकान में बम विस्फोट मामले में दोनों को मई 2022 गिरफ्तार किया था। फरार दोनों आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम कर रहे थे।

इस मामले की गंभीरता और पुलिस की लापरवाही को देखते हुए एक्शन भी लिया गया । पुलिस प्रशासन ने चार पुलिसकर्मियों को निलंबित करते हुए पूरे मामले की जांच के आदेश दिए थे।
The meeting is expected to be held around 3 pm in North Block. Jammu and Kashmir Lieutenant Governor Manoj Sinha, Home Secretary Ajay Bhalla, DGP Jammu and Kashmir and other senior officers will attend the meeting.
— ANI (@ANI) April 12, 2023
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कल गुरुवार को दिल्ली में बैठक बुलाई है। इसमें वे जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेंगे। बैठक दोपहर करीब 3 बजे नॉर्थ ब्लॉक में होने की उम्मीद है।
बैठक में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, गृह सचिव अजय भल्ला, डीजीपी जम्मू-कश्मीर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: