watch | Assam Assembly Elections: Union Minister Sarbananda Sonowal says, "The result will be as we had expected. The NDA government will be formed again under the leadership of the BJP. We said this with confidence that we are close to 100 (seats) with our allies." pic.twitter.com/DuIKgFfayq
— ANI (@ANI) May 4, 2026
असम विधानसभा चुनावों के नतीजे सामने आने लगे हैं, जिसमें भाजपा+ अपनी मजबूत बढ़त बनाई हुई है. वहीं कांग्रेस+ पीछे है.
जलुकबारी विधानसभा सीट से हिमंता बिस्वा सरमा आगे.
Jalukbari Assembly Election Result 2026 Live Updates: असम की 126 विधानसभा सीटों के लिए आज मतगणना का दिन है, लेकिन सबकी निगाहें राजधानी गुवाहाटी से सटी हाई-प्रोफाइल सीट 'जलुकबारी' पर टिकी हुई हैं. सुबह 8 बजे से मतों की गिनती शुरू हो गई है. बता दें कि जलुकबारी सीट न सिर्फ सत्ताधारी भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल है, बल्कि यह मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का अटूट किला भी माना जाता है. बता दें कि इस सीट से हिमंता बिस्वा सरमा Himanta Biswa Sarma (BJP) लगातार छठी बार जीत की तलाश में हैं, वहीं, कांग्रेस की उम्मीदवार बिदिशा नियोग Bidisha Neog (INC) बदलाव के नारे के साथ मैदान में हैं. अभी वोटों की गिनती कुछ ही देर में शुरू हो जाएगी, जिसके बाद यह साफ हो जाएगा कि यह सीट किसके खाते में गई है.
जलुकबारी सीट से कौन है प्रमुख उम्मीदवार?
- जलुकबारी सीट पर इस बार मुख्य मुकाबला इन उम्मीदवारों के बीच है:
- हिमंता बिस्वा सरमा (BJP): वर्तमान मुख्यमंत्री और इस सीट से लगातार 5 बार के विजेता.
- बिदिशा नेओग (CONG): कांग्रेस की युवा उम्मीदवार जो भाजपा के गढ़ में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में हैं.
- अन्य: क्षेत्रीय दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है.
पिछले चुनाव में भाजपा का शानदार प्रदर्शन
अगर पिछले विधानसभा चुनाव (2021) की बात करें, तो भाजपा ने राज्य में शानदार प्रदर्शन करते हुए अकेले 60 सीटों पर जीत दर्ज की थी. अपने सहयोगियों (AGP और UPPL) के साथ मिलकर भाजपा+ NDA ने कुल 75 सीटें जीतकर दोबारा सत्ता हासिल की थी. अपने गढ़ जलुकबारी में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी, उन्होंने कांग्रेस के रमेन चंद्र बोरठाकुर को 1,01,911 वोटों के भारी अंतर से हराया था, जिससे उनकी लोकप्रियता का प्रमाण मिलता है.
---विज्ञापन---
क्या कांग्रेस दे पाएगी टक्कर?
इस बार यानी 2026 के चुनाव में सियासी समीकरण थोड़े बदले नजर आ रहे हैं. जहां भाजपा अपनी विकास योजनाओं और और हिंदू वोट बैंक पर खास फोकस के साथ हैट्रिक लगाने की कोशिश में है, वहीं कांग्रेस ने इस बार नई रणनीति अपनाई है. वहीं जलुकबारी में कांग्रेस ने बिदिशा नेओग को मैदान में उतारकर मुकाबले और रोमांचक बना दिया है, चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस ने रोजगार और स्थानीय मुद्दों पर भाजपा सरकार की घेराबंदी की थी, जिसका असर आज के नतीजों में देखने को मिल सकता है.
---विज्ञापन---
---विज्ञापन---
---विज्ञापन---