सीजफायर पर ट्रंप के दावों को जयशंकर ने किया खारिज, पाकिस्तान को लेकर कही बड़ी बात

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने एक इंटरव्यू में कहा कि पहलगाम आतंक हमला धार्मिक उन्माद फैलाने के लिए किया गया था। उन्होंने आसिम मुनीर को कट्टरवादी सोच वाला व्यक्ति बताया। वहीं ट्रंप की मध्यस्थता पर भी उन्होंने बड़ी बात कही।

S Jaishankar Trump ceasefire claim

S Jaishankar

विज्ञापन

विदेश मंत्री एस. जयशंकर इन दिनों नीदरलैंड, डेनमार्क और जर्मनी के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने नीदरलैंड में एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में इस दावे को खारिज कर दिया जिसमें ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता की बात की थी। उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमला धार्मिक उन्माद फैलाने के लिए किया गया था। पाक सेना प्रमुख आसिम मुनीर एक धार्मिक कट्टर व्यक्ति हैं। विदेश मंत्री ने कहा कि मुनीर पहले भी इस प्रकार के उन्मादी बयान दे चुका है।

पहलगाम हमला आसिम मुनीर की चरमपंथी सोच

विदेश मंत्री ने ट्रंप की मध्यस्थता पर कहा कि उस समय यूएस समेत कई देश हमारे संपर्क में थे। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर दोनों देशों के बीच सीधी बातचीत के बाद हुआ है। विदेश मंत्री ने आगे कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुआ आतंकी हमला आसिम मुनीर की चरमपंथी सोच को दिखाता है। जयशंकर ने कहा कि पहलगाम हमले में 26 नागरिक मारे गए, वहीं कई घायल हो गए थे। विदेश मंत्री ने कहा कि भारत को ऐसे खतरों का निर्णायक रूप से जवाब देने का अधिकार है।

विज्ञापन

आतंकियों को वहीं पर मारेंगे, जहां पर वे हैं

विदेश मंत्री ने आगे कहा कि ऑपरेशन सिंदूर को जारी रखने से रणनीतिक उद्देश्य पूरा हुआ। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है क्योंकि इसके जरिए हमने एक स्पष्ट संदेश दिया है अगर 22 अप्रैल जैसी हरकत फिर होती है तो जवाब दिया जाएगा। हम आतंकियों को वहीं पर मारेंगे, जहां पर वे हैं। वहीं सीजफायर पर विदेश मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से कई देशों को सीजफायर के लिए कहा गया। इस दौरान कई देशों की ओर से हमे अप्रोच किया गया था। तब हमने कहा कि यह बातचीत पाकिस्तान की ओर से सीधी की जानी चाहिए। तभी हम इस पर सहमत होंगे। इसके बाद पाकिस्तान के डीजीएमओ ने हॉटलाइन पर बातचीत की।

यह हमारे और पाकिस्तानियों के बीच का मामला

विदेश मंत्री ने कहा कि कश्मीर का मुद्दा हमारे और पाकिस्तानियों के बीच का मामला है। हम इसे आपस में सुलझाने का प्रस्ताव रखते हैं। जयशंकर ने कहा कि कश्मीर पर भारत की स्थिति पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता। हम पाकिस्तान से केवल पीओके पर बातचीत करना चाहते हैं। इसके अलावा उनसे किसी मुद्दे पर बातचीत नहीं हो सकती।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ